Creative Women’s Day Celebration Ideas: महिला दिवस 2026, ऑफिस में सेलिब्रेशन के लिए 5 यूनिक और फन आइडियाज

Published : Mar 08, 2026, 07:12 AM IST
Women’s Day Celebration Ideas

सार

Women’s Day Celebration Ideas for Office: ऑफिस में वुमन डे सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट आइडियाज देखें, जो महिला कर्मचारियों का सम्मान बढ़ाने के साथ फन एक्टिविटी का भी मजा देंगे।

Women's Day Surprise Ideas: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में 8 मार्च को मनाया जाता है। स्कूल से लेकर ऑफिस तक में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अगर आपने अभी तक ऑफिस के लिए विमेंस डे सेलिब्रेशन प्लान नहीं बनाया है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे आइडियाज जो केवल महिलाओं के प्रति सम्मान ही नहीं बल्कि फन एक्टिविटी का भी मजा देंगे।

ऑफिस में वुमन डे कैसे मनाएं ?

पैनल चर्चा- ऑफिस के बिजी वक्त में काम करने वाली सभी महिलाओं का पैनल बनाएं और उनके करियर में आने वाली चुनौतियों के साथ वर्क एक्सपीरियंस के बारे में पूछें। ताकि ऑफिस में मौजूद ज्यादातर लोग इससे इंस्पिरेशन लें।

ह्यूमन लाइब्रेरी- किताबों के ज्ञान के साथ लाइफ लेसन भी बहुत जरूरी है। इसलिए आप हर महिला कर्मचारी की कहानी Video के माध्यम से साझा कर सकते हैं। इससे केवल सहानुभूति ही नहीं बढ़ती बल्कि टीम के बीच समझ बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- रॉयलटी अब बजट में, Women's Day Gift के लिए चुनें ट्रेंडी पर्ल इयररिंग

एप्रेशिएशन वॉल- ऑफिस में खाली जगह है तो एप्रेशिएशन वॉल बनवाएं। ये काम कॉमन एरिया में किया जा सकता है। इसके साथ ही आप स्टिकी नोट्स और पेन रखें, तक हर कोई अपने प्वाइंट ऑफ व्यू लिख सके।

फन अवॉर्डे्स सेरेमनी- अगर आप कुछ फनी और इंट्रेस्टिंग चाहते हैं तो मल्टीटास्कर क्वीन, प्रॉब्लम सॉल्वर अवॉर्ड, ऑफिस सनशाइन अवॉर्ड देकर महिला कर्मचारियों को खुश कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें- Women's Day Special: साहस और सफलता की मिसाल 10 भारतीय महिलाएं, जो सुर्खियों में बना रही पहचान

वुमन लेड टेंलेंट शो- महिला कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिखाते हुए वुमन लेड टेलेंट शो का आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए सिंगिंग, कविता, डांस, स्टैंड अप कॉमेडी, आर्ट प्रेंजेंटेशन रखें। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास और टीम एंगेजमेंट बढ़ता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

World Snake Day: घर में सांप दिख जाए तो क्या करें? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां
बढ़ती उम्र में लगाएं लगाम, माधुरी दीक्षित से ब्लाउज करेंगे काम आसान