Balcony Railing Wooden Designs Ideas: बालकनी के लिए रेलिंग डिजाइन देखें, वुडन मटेरियल पर लेटेस्ट पैटर्न जो प्रीमियम लुक देने के साथ मजबूती भी देती है। आप भी लोहे की रेलिंग से बोर हो चुके हैं ट्राई करें 2026 के ट्रेडिंग लुक।
घर चाहे कितनी भी अच्छी डिजाइन का क्यों न हो जबतक एक्सटीरियर लग्जरी न हो लुक खिलकर नहीं आता। पेंट से लेकर लाइट्स का लोग ख्याल रखते हैं, लेकिन बात बालकनी रेलिंग की आती है तो अक्सर गलतियां कर जाते हैं। लोहे की रेलिंग मजबूती तो देती है लेकिन जंग लगने से पुरानी हो जाती है। ऐसे में क्यों न कुछ ऐसा चुना जाए तो मजबूत होने के साथ लग्जरी भी लगे। आप भी देखें Wooden Railing की ढेरों वैरायटी, जो लंबे वक्त तक न केवल चमकदार बनी रहेंगी बल्कि आशियाने को स्मार्ट बनाएंगी।
25
1)मॉडर्न वर्टिकल स्लेट वुडन बालकनी रेलिंग
घर की बालकनी को मिनिमल बट मजबूती देने के लिए क्लासिक वर्टिकल पिकेट स्टाइल वुडन रेलिंग चुनें। इसे चौड़ी पट्टियों वाली लकड़ी का इस्तेमाल हुआ है, जो दिखने में आधुनिक लगती है। साथ में नेचुरल पॉलिश टीक शेड वुडन फिशिन इसे क्लासी बनाएगा। यदि घर में क्रीम और व्हाइट कलर पेंट हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं।
35
2) जालीदार ब्रिक वुडन जाली
घर के एक्सीटिरयर में रेलिंग और वॉल पेपर का काम करने वाली ये जाली रेलिंग डिसेंट लुक देता है। इसे सीधी डिजाइन में लगाया गया है। ये दिखने में ही नहीं बल्कि प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखती है। अगर आप ओपन एरिया पसंद करते हैं तो इसे चुें। ये नेचुरल लाइट के साथ हवा का फ्लो बरकरार रहेगी।
45
3) हॉरिजॉन्टल ब्रिक स्टैक रेलिंग
बालकनी को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने के लिए वुडन फिनिश पर स्टैक रेलिंग चुनें। ये मजबत ओर ठोस डिजाइन है। व्हाइट कंक्रीट फ्रेम और लकड़ी कॉम्बिनेशन घर को मॉडर्न और इंडस्ट्रियल लुक प्रदान करता है। अगर आप सादगी और मजबूती एक साथ चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं।
4) डायगोलन पैटर्न रेलिंग
वर्टिकल पिलर के साथ जिग-जैग पर वुडन फ्रेम रेलिंग काफू यूनिक है। जो घर के बाहरी हिस्से में टेक्चर और डेप्थ जोड़ती है। इसमें प्लेन लकड़ी को नया और फैशनेबल लुक दिया है। यह उन घरों के लिए शानदार हैं जहां जगह ज्यादा हो।
आपकी बालकनी में जगह है तो इस तरह की विंटेज नक्काशीदार वुडन रेलिंग चुन सकते हैं। इसमें लकड़ी की पट्टियों के बीच में सुंदर नक्काशी की गई है। यह आपको माउंटेन कॉटेज और विंटेज लुक देता है। आप घर को रॉयल स्टाइल देना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं।
55
6) वर्टिल बैटन रेलिंग
आजकल के ट्रेंड के अकॉर्डिंग लोगों को बैटन रेलिंग लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। इसमें वुडन के साथ एल्युमीनियम मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। यह घर को मॉडर्न और मिनिमलिस्ट लुक देगी।
7) मॉडर्न पैनल रेलिंग
ब्लैक कलर मेटल फ्रेम और बोल्ट्स पर आने वाला ये रेलिंग डिजाइन लकड़ी के चौड़े तख्तों से जुड़ा हुआ है। ये काफी मजबूत और टिकाऊ है। अपार्टमेंट और फ्लैट्स में रहने वाले लोगों के लिए ये बेहतरीन चॉइस है।