
आपने कई तरह की गाय देखी होंगी जो कि उनके दूध देने की क्षमता की वजह से भारी कीमत में खरीदी और बेची जाती हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी गाय के बारे में बताने जा रहे हैं। आप क्या सोचते हैं दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत कितनी होगी? अगर हम कहें कि इसकी कीमत 35 करोड़ है। जी हां, चौंक गए ना आप भी, लेकिन ये सच है दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत 35 करोड़ रुपए बताई जी रही है। दरअसल इस साल जून में ब्राजील में एक नीलामी में एक सफेद विशाल गाय अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर बिकी है। नेलोर नस्ल की गाय 35 करोड़ रुपये में बिकी है इसी के साथ यह पूरी दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई है। वाकई ये गाय इतनी महंगी है कि इतनी कीमत में आप एक आलीशान बंगला या फिर शाहरुख खान जैसी 3 लग्जरी Rolls-Royce खरीद सकते हैं।
नेलोर नस्ल की गाय में क्या है खासियत?
नेल्लोर नस्ल की गाय मार्बल्ड बीफ के उत्पादन के लिए जानी जाती है। इस नस्ल की विशिष्ट विशेषताएं चमकदार सफेद फर और कंधों पर कूबड़ हैं। नेलोर नस्ल की गाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गर्म मौसम में आसानी से रह लेती है। इसमें सबसे बड़ा रोल गायों की सफेद फर का होता है, क्योंकि सफेद फर धूप को रिफ्लेक्ट कर देते हैं और गाय को गर्मी नहीं लगती। इस गाय की रोग प्रतिरोशक क्षमता भी बेहतरीन होती है।
नेलोर नस्ल की गाय का भारत से कनेक्शन
नेलोर नस्ल की गायों की उत्पत्ति भारत के आंध्र प्रदेश के नेलोर जिले में हुई थी। अपने खास मेटाबॉलिज्म के साथ कम गुणवत्ता पर पनपने की क्षमता के कारण यह ब्राजील में काफी लोकप्रिय हो गई। इसी गाय का आधा स्वामित्व साल 2022 में लगभग 800,000 डॉलर (6 करोड़ रुपये) में बेचा जा चुका था, अब गाय ने अपने आप ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ है।
ब्राजील में हैं 16 करोड़ की नेलोर गाय
ब्राजील की साढ़े 4 साल की गाय 'वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोवीस' दुनिया की सबसे महंगी गाय है, जो नेलोर ब्रीड की है। इसकी कुल कीमत 4.3 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) है। केवल ब्राजील की बात की जाए तो इस ब्रीड की करीब 16 करोड़ गाय यहां मौजूद हैं।
और पढ़ें- मानसून में एक्ने से भर गया है चेहरा? 3 Homemade Masks हफ्तेभर में लौटा देंगे खोई रौनक
30 पार भी लगना है सदाबहार, 5 Skincare Tips से पाएं टीनएजर जैसी यंग स्किन