शादी+रिसेप्शन में पहनें जरी वर्क लहंगे के 5 ट्रेंडी शेड्स, हर नजर होगी आप पर

Published : Jun 24, 2026, 07:15 PM IST

Zari Work Lehenga: जरी वर्क लहंगा क्या होता है और क्या ये भारी होता है? शादी-रिसेप्शन के लिए कौन सा जरी लहंगा कलर अच्छा रहता है? जरी वर्क लहंगा कैसे स्टाइल करें और इसे खरीदते समय क्या देखें?

PREV
16
जरी वर्क लहंगा

जरी वर्क लहंगा शादी और रिसेप्शन के लिए सबसे पसंदीदा आउटफिट्स में से एक है। इसकी चमकदार कढ़ाई और खूबसूरत डिजाइन फैशन लवर को रॉयल लुक देती है। अगर आप किसी शादी या रिसेप्शन में अलग दिखना चाहती हैं तो सही कलर का चुनाव बहुत जरूरी है। रेड, येलो या ग्रीन जैसे खूबसूरत शेड्स जरी वर्क लहंगे में बेहद आकर्षक लगते हैं। नीचे देखते हैं जरी वर्क लहंगे के 5 शानदार कलर ऑप्शन...

26
1. रॉयल ब्लू जरी वर्क लहंगा

रॉयल ब्लू जरी वर्क लहंगा शाही और एलिगेंट लुक पसंद करने वाली लेडीज के लिए शानदार ऑप्शन है। गहरे नीले रंग पर गोल्डन-सिल्वर जरी की कढ़ाई इस लहंगे को बेहद आकर्षक बनाती है। इसकी बारीक डिजाइन और ट्रेडिशनल पैटर्न शादी या रिसेप्शन के लिए परफेक्ट हैं। रॉयल ब्लू कलर हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है और रिच लुक देता है।

36
2. येलो-मैजेंटा जरी वर्क लहंगा

येलो-मैजेंटा जरी वर्क लहंगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। पीले रंग की चमक और मैजेंटा शेड का कॉम्बिनेशन लहंगे को फ्रेश लुक देता है। इस पर की गई गोल्डन जरी की बारीक कढ़ाई इसकी खूबसूरती को बढ़ा देती है। शादी या रिसेप्शन में लेडीज इसे कैरी कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद पार्टी में हर नजर आप पर ही होगी।

46
3. रेड जरी वर्क लहंगा

रेड जरी वर्क लहंगा महिलाओं के सबसे पसंदीदा आउटफिट्स में से एक है। लाल रंग की खूबसूरती के साथ गोल्डन जरी की कढ़ाई इसे आकर्षक बनाती है। इस लहंगे पर बने बारीक पैटर्न, फूलों की डिजाइन और एम्ब्रॉयडरी इसे शाही लुक देते हैं। शादी या रिसेप्शन के लिए रेड जरी लहंगा एक परफेक्ट चॉइस है।

56
4. ग्रीन जरी वर्क लहंगा

ग्रीन जरी वर्क लहंगा महिलाओं द्वारा खासतौर पर पसंद किया जाता है। हरे रंग पर गोल्डन जरी की कढ़ाई इसको खास बनाती है। इसमें बने बारीक फूलों, पत्तियों और एथनिक पैटर्न की डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ाती है। शादी, मेहंदी या रिसेप्शन में ये लहंगा महिलाओं को एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक देगा।

66
5. पर्पल जरी वर्क लहंगा

पर्पल जरी वर्क लहंगा 40 प्लस लेडीज पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। बैंगनी रंग पर सिल्वर जरी वर्क बेहद शानदार लगता है। इसमें बेल-बूटे और पारंपरिक पैटर्न की डिजाइन होती है। शादी, रिसेप्शन, सगाई पर ये लहंगा पहनकर एक अलग और एलिगेंट लुक पाया जा सकता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories