Makeup Brush holder Organizer Stand Small Designs Ideas: एक सुंदर Makeup Brush Holder Stand आपके मेकअप कॉर्नर को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना सकता है। अवेलेबल स्पेस और वैनिटी स्टाइल के अनुसार सही ऑर्गनाइजर चुनकर मेकअप एरिया को खूबसूरत बना सकती हैं।
Makeup Brush Stand: मेकअप ब्रश होल्डर स्टैंड, कम स्पेस के लिए 10 फैंसी ऑर्गनाइजर
अगर आपके ड्रेसिंग टेबल पर मेकअप ब्रश इधर-उधर बिखरे रहते हैं, तो एक Makeup Brush Stand आपके लिए बेहद काम की चीज़ साबित हो सकता है। यह न सिर्फ आपके ब्रश को व्यवस्थित रखता है, बल्कि आपके वैनिटी कॉर्नर को भी स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है। खास बात यह है कि आजकल बाजार में छोटे स्पेस के हिसाब से कई कॉम्पैक्ट और क्यूट डिजाइंस उपलब्ध हैं, जिन्हें ड्रेसिंग टेबल, शेल्फ या बाथरूम काउंटर पर आसानी से रखा जा सकता है। अगर आप भी अपने मेकअप कॉर्नर को खूबसूरत और ऑर्गनाइज्ड बनाना चाहती हैं, तो ये 10 फैंसी मेकअप ब्रश होल्डर डिजाइंस जरूर देखें।
26
क्यूट एमिनल शेप और एंटिक स्टैच्यू फेस मेकअप ब्रश होल्डर
क्यूट एमिनल शेप मेकअप ब्रश होल्डर: अगर आपको क्यूट और प्लेफुल डेकोर पसंद है, तो क्यूट एमिनल शेप मेकअप ब्रश स्टैंड बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें ब्रश रखने के साथ-साथ यह आपके ड्रेसिंग टेबल पर एक डेकोरेटिव पीस की तरह भी दिखाई देता है। पेस्टल पिंक, व्हाइट और बेज रंग में यह डिजाइन खासा पसंद किया जा रहा है।
एंटिक स्टैच्यू फेस मेकअप ब्रश होल्डर : एंटिक स्टैच्यू या यूनिक फेस वाले ऐसे फैंसी ब्रश होल्डर भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इसके ऊपर ब्रश रखकर आप वैनिटी टेबल को एकदम अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर मिनिमल और क्यूट वैनिटी सेटअप के लिए परफेक्ट है।
36
सैंडल स्टाइल मेकअप ब्रश होल्डर और बो स्टाइल मेकअप स्टैंड
सैंडल स्टाइल मेकअप ब्रश होल्डर: हाई हील्स से इंस्पायर्ड ब्रश स्टैंड आपके मेकअप कॉर्नर में फ्रेश अहसास लाता है। इसका फैंसी डिजाइन खासकर उन लोगों को पसंद आता है जो ट्रेंडी डेकोर पसंद करते हैं। यह छोटे स्पेस में भी आसानी से फिट हो जाता है।
बो स्टाइल पिंक मेकअप ब्रश होल्डर: अगर आपको लग्जरी वैनिटी सेटअप पसंद है, तो बो स्टाइल पिंक मेकअप ब्रश होल्डर चुन सकती हैं। इसकी प्फिनिश इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देती है। यह गर्ल्स मेकअप सेटअप के साथ भी शानदार लगता है।
46
मिनी ड्रॉवर मेकअप ब्रश स्टैंड और लिप्स शेप ब्रश होल्डर
मिनी ड्रॉवर मेकअप ब्रश स्टैंड : यह सिर्फ ब्रश स्टैंड नहीं, बल्कि मल्टी-फंक्शनल ऑर्गनाइजर भी है। ऊपर ब्रश रखने की जगह होती है, जबकि नीचे बने छोटे ड्रॉअर में ब्यूटी ब्लेंडर, हेयर क्लिप, कॉटन पैड और अन्य छोटी एक्सेसरीज रखी जा सकती हैं। छोटी जगह में ज्यादा स्टोरेज चाहने वालों के लिए यह सबसे यूजफुल ऑप्शन में से एक है।
लिप्स शेप मेकअप ब्रश होल्डर : मेकअप टेबल पर इस तरह के लिप्स शेप ब्रश होल्डर स्टैंड इन दिनों काफी ट्रेंडी है। इसकी सॉफ्ट कर्व्स और पेस्टल कलर थीम आपके ड्रेसिंग एरिया को इंस्टाग्राम-स्टाइल एस्थेटिक लुक देती है। छोटे कमरे और स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए यह शानदार चॉइस है।
रियल हार्ट शेप मेकअप ब्रश होल्डर: रियल हार्ट शेप ब्रश स्टैंड रोमांटिक और क्यूट डेकोर पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन डिजाइन है। इसमें छोटे और बड़े दोनों तरह के ब्रश आसानी से रखे जा सकते हैं। पिंक, लैवेंडर और रोज गोल्ड फिनिश में यह बेहद सुंदर दिखाई देता है।
चॉकलेट मेकअप ब्रश होल्डर स्टैंड: 360 डिग्री एक जैसा दिखने वाला चॉकलेट मेकअप ब्रश होल्डर स्टैंड, कम जगह में ज्यादा सामान बैलेंस्ड रखने का स्मार्ट तरीका है। इसमें अलग-अलग कम्पार्टमेंट बने होते हैं, जिनमें मेकअप ब्रश, लिपस्टिक, आईलाइनर और छोटी कॉस्मेटिक एक्सेसरीज आसानी से रखी जा सकती हैं।
66
ड्रेस स्टाइल मेकअप ब्रश स्टैंड और शाइनी ब्रश होल्डर
गर्ल्स ड्रेस स्टाइल मेकअप ब्रश होल्डर : अगर आपको साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक पसंद है, तो गर्ल्स ड्रेस स्टाइल मेकअप ब्रश होल्डर भी सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी यूनिक फिनिश और स्टाइल में ब्रश आसानी से रख जाते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर सही ब्रश तुरंत मिल जाता है। छोटे ड्रेसिंग टेबल के लिए यह डिजाइन काफी फेमस है।
सिंपल राउंड शेप शाइनी मेकअप ब्रश होल्डर : शाइनी ब्रश होल्डर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें आपको राउंड, स्क्वायर, ट्रायंगर जैसे कई यूनिक शेप और डिजाइन मिल जाएंगे। जो कि बेहद अट्रैक्टिव दिखते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर मिनिमल और क्यूट वैनिटी सेटअप के लिए परफेक्ट है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.