Microgreens Business Idea: माइक्रो ग्रीन उगाकर करें बंपर कमाई! जानें घर से बिजनेस शुरू करने का अमेजिंग आइडिया

Published : Jul 11, 2026, 06:30 PM IST
Microgreens Farming

सार

Microgreens Business Idea: घर बैठे कम निवेश में माइक्रो ग्रीन उगाकर शानदार कमाई करना चाहते हैं? जानिए माइक्रो ग्रीन बिजनेस कैसे शुरू करें, कितनी लागत आएगी, 10-15 दिन में कैसे तैयार होगी फसल, कहां बेचें और ज्यादा मुनाफा कमाने के आसान तरीके।

घर बैठे कम लागत में ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसकी बाजार में लगातार मांग बनी रहती हो, तो माइक्रो ग्रीन की खेती बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। माइक्रो ग्रीन छोटे-छोटे पौधों की शुरुआती पत्तियां होती हैं, जिन्हें सुपरफूड माना जाता है। हेल्थ कॉन्शियस लोगों, रेस्टोरेंट, कैफे और ऑनलाइन ग्राहकों के बीच इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि इन्हें उगाने के लिए बड़े खेत की जरूरत नहीं होती। घर की बालकनी, छत या किसी छोटे कमरे से भी इसकी शुरुआत की जा सकती है।

कम लागत में शुरू करें माइक्रो ग्रीन बिजनेस

माइक्रो ग्रीन उगाने के लिए केवल ट्रे, अच्छी क्वालिटी के बीज, मिट्टी या कोकोपीट और नियमित पानी की जरूरत होती है। शुरुआती निवेश काफी कम होता है, इसलिए यह नए लोगों के लिए भी शानदार बिजनेस आइडिया है।

इसे भी पढ़ें- गार्डनिंग लवर्स की सीक्रेट ट्रिक! चावल का पानी इन 5 पौधों के लिए साबित होगा पावर टॉनिक

10 से 15 दिन में तैयार हो जाती है फसल

माइक्रो ग्रीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फास्ट ग्रोथ है। ज्यादातर किस्में 10 से 15 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं। इससे एक महीने में कई बार उत्पादन लेकर नियमित कमाई की जा सकती है।

कहां बेच सकते हैं माइक्रो ग्रीन

आप अपने माइक्रो ग्रीन को लोकल रेस्टोरेंट, कैफे, सुपरमार्केट, ऑर्गेनिक स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेच सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी सीधे ग्राहकों तक पहुंच बनाकर अच्छी बिक्री की जा सकती है।

इन किस्मों की रहती है ज्यादा मांग

सनफ्लावर, मूंग, सरसों, ब्रोकली, मूली, मटर और रेड कैबेज माइक्रो ग्रीन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेरायटी हैं। इनकी पौष्टिकता और स्वाद के कारण फिटनेस पसंद करने वाले लोग इन्हें रेगुलर खरीदते हैं।

कमाई बढ़ाने के आसान तरीके

बेहतर पैकेजिंग, फ्रेश डिलीवरी और रेगुलर कस्टमर का नेटवर्क बनाकर इस बिजनेस से अच्छी इनकम कमाई की जा सकती है। यदि आप अलग-अलग माइक्रो ग्रीन की वैरायटी बेंचते हैं और क्वालिटी बनाए रखते हैं, तो आपका छोटा कारोबार धीरे-धीरे एक सफल ब्रांड में बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें- Luxury Indoor Trees: महंगे इंटीरियर की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 इंडोर ट्री बना देंगे घर को लग्जरी

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Monsoon Fashion Mistakes: बारिश में बिगड़ सकता है पूरा लुक, इन फैशन मिस्टेक्स को करें अवॉइड
क्या पिस्ता के छिलकों से मल्चिंग करना सही है? गार्डनिंग एक्सपर्ट्स की जानें सलाह