OMG! ब्रेस्ट फीडिंग के बाद भी हर दिन 3 लीटर दूध स्तन से निकालती है 33 साल की महिला

एक महिला जिसके ट्रिप्लेट्स बच्चे हैं वो खुद को एक डेयरी गाय की तरह महसूस करती हैं। दरअसल, महिला बच्चों को फीडिंग कराने के बाद भी 3 लीटर दूध निकालती है। चलिए मिलवाते हैं 33 साल की मां से।

Nitu Kumari | Published : Sep 16, 2022 12:29 PM IST / Updated: Sep 17 2022, 09:58 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. तीन बच्चों की मां तान्या हॉल (Tanya Hall) ने अपने बिजी रुटीन के बारे में जब बताया को हर कोई इसे जानकर हैरान रह गया। 33 साल की तान्या को एक साथ तीन बच्चे हुए। जिसके बाद से उनकी जिंदगी बदल गई। वो 30 बार नैपी चेंज करती हैं, चार बार उन्हें धोती हैं, 30 बार फीड करती हैं इसके अलावा 3 लीटर दूध ब्रेस्ट से पंप करके निकालती हैं। हालांकि कई चीजों में उनके पति 44 साल के क्रिस भी मदद करते हैं। तान्या और क्रिस दोनों अनुसंधान और विकास में काम करते हैं। 

तान्या के कठिन गर्भावस्था से जूझते हुए अप्रैल 2019 को तीन बच्चों को एक साथ जन्म दी थी।  बच्चे जन्म के छह सप्ताह पहले हो गए थे। वो प्रीमैच्योर थे। बच्चों की देखभाल के लिए तान्या और क्रिस ने जी जान लगा दिया। 19 सप्ताह की गर्भवती होने पर तान्या को लेजर सिंड्रोम सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी सफल रही थी। इसके बाद उन्होंने तीन स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। ऑस्टिन, रुपर्ट और एथन प्रीमैच्योर होने के बाद भी हेल्दी हैं। 

Latest Videos

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करती हैं वो

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ तान्या फैमिली लाइफ में अच्छे से मेंटेन कर रही हैं। हालांकि उन्हें इस दौरान काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। बच्चों को तान्या मंगलवार और बुधवार को नर्सरी भेजती हैं। सोमवार और गुरुवार को उनकी देखभाल दादी-दादा करते है। बाकि के दिनों में वो बच्चे के साथ होती हैं।

तीनों बच्चों के स्वभाव अलग हैं

नॉर्थ यॉर्कशायर के हेसले में रहने वाली तान्या बताती हैं जब बच्चे आसपास होते हैं तो जीवन भरा महसूस होता है। घर में वो तबाही मचाकर रखते हैं। वो अपने तीनों बच्चों के नेचर के बारे में बताती हैं। वो कहती हैं ऑस्टिन बहुत स्वतंत्र है और एक अच्छा लड़का होने पर खुद पर गर्व करता है। एथन सबसे छोटा है लेकिन मालिक है, वह अपने दिमाग को जानता है और साहसी है। रूपर्ट बहुत चालाक और ऊर्जावान है। उसे अपनी जगह पसंद है। वो दोनों भाइयों से अलग कमरे में रहता है।

खुद को डेयरी गाय की तरह महसूस करती थी

वो बताती हैं कि जब बच्चे छोटे थे तब उनकी दिनचर्या और भी सख्त थी। क्योंकि हर तीन घंटे पर प्रत्येक को स्तनपान करना पड़ता था। इसके अलावा एक दिन में तीन लीटर दूध पंप करना पड़ता था। मैं एक डेयरी गाय की तरह महसूस करती थी। इसके लिए मुझे एक दिन में 5,000 कैलोरी खानी पड़ रही थी। लेकिन बच्चों को हेल्दी बढ़ते देखने से अच्छा कुछ और नहीं होता है। बच्चों को एक दिन में दो बार धोना पड़ता है और कभी-कभी ये चार बार भी हो जाता है।

और पढ़ें:

क्लासमेट बुलाते थे दरियाई घोड़ा, लड़की ने 40 kg वेट लॉस करके किया शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन

पहले दोस्ती... फिर SEX, नाबालिग बेटी के बिस्तर पर टेबलेट देख मां रह गई दंग

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts