
लाइफस्टाइल डेस्क. कहते हैं नाभि शरीर का सबसे चमत्कारी केंद्र हैं। जिससे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। बच्चा जब मा के गर्भ में होता है तो नाभि के जरिए ही उसे पोषण मिलता है। दरअसल, नाभि के पीछे पेकोटी ग्रंथि पाई जाती है, जिससे शरीर के कई नसें जुड़ी होती हैं। अगर आप रोजाना इसमें ऑयल मसाज करते हैं तो कई तरह के फायदे मिलते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर अपने इंस्टाग्राम पर नाभि मसाज के कई सारे फायदे बताई हैं। चलिए जानते हैं उसके बारे में।
जूही कपूर की मानें तो 72 हजार नाड़ी (एनर्जी चैनल) नाभि से जुड़ी हैं। नाभि में मसाज करने से नाड़ियां एक्टिव होती हैं। जो रक्तसंचार को बेहतर बनाती हैं। यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक अभ्यास हैं। जिसे हर इंसान को करना चाहिए। वो इसके 5 फायदे बताती हैं। जिसमें-
1.शरीर में प्राण के प्रवाह को बढ़ाता है।
2.त्वचा में पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है।
3.बालों के ग्रोथ और त्वचार को जवां रखता है।
4.एक्ने और पिंपल्स से निपटने में मदद करता है।
5.नींद के चक्र में सुधार करता है और अनिद्रा से निपटने में मदद करता है।
किस तेल से करें मसाज
नाभि मसाज के लिए आप घी, नीम, नारियल, बादाम, या फिर सरसों तेल का भी उपयोग कर सकती हैं।
मसाज का तरीका
तेल की दो बूंदे लें और उंगलियों से नाभि में मालिश करें। कुछ बूंदे इसमें रहने दें। इसके बाद रात भर इसे रहने दें और सुबह उठकर साफ कर लें। हर दिन इसे दोहराएं।
हर तेल के अपने गुण
बादाम का तेल लगाने के फायदे-नाभि में अगर बादाम तेल से मसाज करते हैं तो आपके मुरझाए चेहरे की चमक वापस आ जाती है। इतना ही नहीं तनाव भी दूर हो जाता है।
सरसों का तेल लगाने के फायदे-सर्दी के मौसम में सरसों का तेल लगाना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में सर्दी जुकाम और त्वचा फटने की समस्या होती है। सरसो का तेल लगाने से होठ और त्वचा फटने की समस्या दूर हो जाएगी और सर्दी जुकाम से भी राहत मिलेगी।
नारियल तेल के फायदे-नारियल तेल को गर्मी के मौसम में लगाना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है। ये तनाव को दूर करता है और बालों को लंबा और चमकदार बनाता है। स्किन को भी सॉफ्ट रखता है।
और पढ़ें:
साथ खाना खाने से छूमंतर हो जाएगा आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, स्टडी में खुलासा
पार्टनर की बदल रही है नियत! इन 5 संकेतों से समझ सकते हैं कि वो प्यार का कर रहा है झूठा नाटक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.