
लाइफस्टाइल डेस्क: नवरात्रि (Navratri 2022) का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार यह 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। खासकर कोलकाता (Kolkata) में दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) का एक अलग ही अनुभव होता है। पश्चिम बंगाल और विशेष रूप से इसकी राजधानी कोलकाता में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा की जाती है। इस दौरान यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। साल 2021 में यूनेस्को ने कोलकाता में दुर्गा पूजा को मान्यता दी और इससे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया। अगर इस बार आप दुर्गा पूजा में सम्मिलित होने के लिए कोलकाता जाने का विचार कर रहे हैं, तो आप इस दौरान यहां पर यह पांच चीजें जरूर करें और इन 20 पंडालों में जरूर जाएं...
1. पंडाल में घूमने जाएं
दूर्गा पूजा के दौरान कोलकाता आएं और पंडालों में घूमने ना जाएं, ऐसा भला कैसे हो सकता है। आप सुबह 4 बजे यहां घूमना शुरू कर सकते हैं। इन 5-6 दिनों तक पूरा शहर नहीं सोता है और 24 घंटे पंडालों में भीड़ देखने को मिलती हैं।
2. बोंडी बारी पूजा
बोंडी बारी पूजा कुलीन परिवारों के पुराने परिवार की जाती है और यह एक ऐसी चीज है जिसे आप कभी भूल नहीं सकते। ये कुलीन परिवार अपनी सदियों पुरानी परंपराओं को जारी रखते हैं और देवी दुर्गा के आने का जश्न मनाते हैं। कोलकाता में ऐसे लगभग 200 परिवार हैं, जो कई अनोखे रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। यदि आप सबसे पुराने घर की यात्रा करना चाहते हैं, तो दक्षिण कोलकाता के बरिशा में जाएं। यहां प्रसिद्ध बोंडी बारी पूजा में सोवाबाजार राजबाड़ी, जोरासांको दव बारी, लाहा बारी, रानी रश्मोनी बारी है।
3. खाने की वैराइटी के लें लुत्फ
दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में खाने की ढेर सारी चीजें मिलती है। यहां मिष्टि दोई, रसीले रसगुल्ले और तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान मिलते हैं। खासकर नॉनवेज प्रेमियों के लिए दुर्गा पूजा के दौरान मच्छी भात जरूर बनाया जाता है और लोग इसका खूब लुत्फ उठाते हैं। इसके विपरीत शाकाहारी लोगों के लिए भी यहां पर हजारों वैरायटी होती हैं।
4. रोशनी के लें आनंद
दूर्गा पूजा के दौरान 4-5 दिन तक अद्भुत रोशनी पूरा शहर जगमगाता है और पूरे शहर में अद्वितीय प्रकाश की झलक देखने को मिलती हैं। सिर्फ पंडाल और पूजा स्थान पर ही नहीं, यहां लाइट शो भी होता है। इस लाइट-प्ले को देखना अपने आप में एक खूबसूरत अनुभव है।
5. दशमी उत्सव में भाग लें
बॉलीवुड ने भले ही विजय दशमी (दशहरा) पर लाल और सफेद साड़ी के लुक को ओवर-ग्लैमराइज किया हो, लेकिन जिस दिन बंगालियों ने मां दुर्गा को अलविदा कहा, वह एक अद्भुत अनुभव होता है। यहां महिलाएं सिंदूर खेला करती है और एक-दूसरे को लाल रंग का सिंदूर लगाकर मां को विदा करती हैं।
कोलकाता के फेमस पंडाल
- संतोष मित्रा स्क्वायर
- कॉलेज स्क्वायर
- बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन पूजा पंडाली
- कुमारतुली पार्क
- अहिरितोला सरबोजनीन दुर्गोत्सव
- तेलंगानाबगन सरबोजनीन दुर्गोत्साबी
- दम दम पार्क, तरुण संघ
- लेक टाउन अधिबासी बृंदा
- बाबूबगान क्लब सरबजनिन दुर्गा पूजा
- बादामतला अशर संघ
- सुरुचि संघ
- जोधपुर पार्क पूजा पंडाली
- श्रीभूमि, लेक टाउन
- बोसपुकुर शीतला मंदिर
- एकदलिया एवरग्रीन क्लब
- सिंघी पार्क सरबोजनीन दुर्गोत्सव
- मुदियाली क्लब
- मोहम्मद अली पार्क दुर्गा पूजा
- नकटला उदयन संघ पूजा
- मैडॉक्स स्क्वायर
ये भी पढें- Navratri Akhand Jyoti: अगर आप भी नवरात्रि में जलाते हैं अखंड ज्योति तो पहले जान लें इसके नियम
Navratri 2022: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें घट स्थापना की विधि, शुभ मुहूर्त, आरती व अन्य बातें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.