New Year 2023:नए साल पर घर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, आर्थिक नुकसान से रहेंगे दूर

Published : Dec 31, 2022, 01:29 PM IST
New Year 2023:नए साल पर घर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, आर्थिक नुकसान से रहेंगे दूर

सार

New year 2023 vastu tips: नए साल में एंट्री लेने में हम चंद कदम दूर हैं। नया साल सबके लिए मंगलमय हो। अगर आने वाला साल आपके लिए आर्थिक मजबूती लेकर आए ये चाहते हैं तो कुछ चीजों को तुरंत घर से बाहर निकाल दीजिएगा। वास्तु के मुताबिक ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है।

लाइफस्टाइल डेस्क. नया साल (Happy New Year 2023) आने में बस कुछ घंटे बाकी हैं। हर किसी के मन में यहीं उम्मीद है कि नया साल उसके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए। पिछले साल में जो भी कुछ सहा उसका दर्द इस साल मिट जाए। आर्थिक नुकसान झेल रहे लोगों के मन में ये उम्मीद है कि साल 2023 उनके लिए दरिद्रता को दूर करनेवाला हो। वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया गया है जो घर में गुडलक लेकर आती है। वहीं, कुछ चीजों को लेकर यह भी कहा गया है कि वो घर में धन दौलत को नष्ट कर देते हैं। उन चीजों को घर में रखना अशुभ माना जाता है। तो चलिए बताते हैं वैसे 5 चीजों के बारे में जिसे घर में नहीं रखना चाहिए। नए साल पर उन्हें तुरंत घर से हटा दें। ताकि आने वाला साल आपके लिए आपके लिए खुशहाली भरा हो।

बंद घड़ी
बंद घड़ी खराब समय का प्रतीक होती है। वास्तु की मानें तो यह घर में अशुभ समय लेकर आती है। कई बार लोग खराब घड़ी को दीवार से उतारना भूल जाते हैं और वो वैसे ही लटकी रहती है। तो कुछ लोग उसे उतार स्टोर रूम में रख देते हैं। किसी भी अवस्था और दिशा में रखी गई बंद घड़ी बुरा वक्त लाती है। इसलिए बंद घड़ी को फेंक दें।

टूटी हुई मूर्ति
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में देवी-देवताओं के अलावा कोई भी मूर्ति जो खंडित हो उसे नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ का प्रतीक होता है। अगर घर में भगवान की कोई भी मूर्ति टूटी हुई हो तो उसे तुरंत विसर्जित कर दें। दूसरी तरह की मूर्ति को घर से बाहर निकाल दें। टूटी मूर्ति धन हानि करती है।

किचन में टूटे फूटे बर्तन
किचन में टूटे फूटे बर्तन दरिद्रता लाती है। वास्तु के अनुसार टूटा  फूटा कोई भी सामान घर में निगेटिव एनर्जी लेकर आती है। इससे हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है। अगर आपके किचन में भी सालों से टूटे फूटे बर्तन पड़े हैं तो उसे तुरंत फेंक दें।

पुराने कपड़ों का छोड़े मोह
कई घरों में देखा गया है कि अक्सर लोग वैसे कपड़ों को भी घर में रखते हैं जिसका इस्तेमाल सालों से नहीं किए। पुराने कपड़े, बिस्तर , रजाई, चादर सबकों जमा करके रखते हैं। जिस पर धूल जमती रहती है। ये घर में निगेटिव एनर्जी को लाते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति ऐसा करने से खराब होती है। पुराने कपड़ों में राहु-केतु की नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। घर की समृद्धि में ये बाधक बनती है।

फटी हुई किताबें
घर में फटी हुई किताबें और पुराने अखबार रखना वास्तु दोष की निशानी होती है। इससे घर में निगेटिव एनर्जी आती है। इसलिए नए साल पर जितने भी पुराने फटी हुई किताबें और अखबार हैं उसे बाहर निकाल दें। कूड़ेदान भी जो टूटी हुई है उसे बाहर फेंक दें। ये भी घर में वास्तु दोष लाती है।

और पढ़ें:

HAPPY NEW YEAR 2023: नया साल खुशियों के गुलजार हो, अपने चाहनेवालों को भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश

भारत का कीड़ा जड़ी चुराना चाहता है चीन, जानें Himalayan Gold की खासियत जिसकी कीमत लाखों में है

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन