
किसी भी कपल के लिए पेरेंट्स बनना जितना सुखद अहसास होता है, उतना चैलेंजिंग भी। नवजात को कैसे हैंडल करना है, कैसे देखभाल करनी है। ऐसे कई सवाल हर किसी के मन में आते हैं। कई बार तो बच्चों की छोटी सी हरकत पर माता-पिता परेशान हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मशहूर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन मांडविया के अनुसार, बच्चों में ऐसे 9 बदलाव होते हैं, जिन्हें देखकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है बल्कि यह उनके विकास का हिस्सा है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में।
बच्चे को दो-तीन छींक आने पर माता-पिता सर्दी-खांसी की दवाइयां ढूंढने लगते हैं, हालांकि ऐसा नहीं होता है। जन्म के बाद बच्चे अपने नेजल पैसेज को साफ कर रहे होते हैं, जो बाहरी वातावरण में ढलने में मदद करता है। अगर आपके बेटे को जुकाम भी है तो फिर डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर नवजात को हिचकी आ रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह बीमार या फिर किसी परेशानी में है। बार-बाहर हिचकी आने से बेबी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। यह अक्सर उनके डेवलप हो रहे डायाफ्राम की वजह से होता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे सीखें 500 साल पुरानी बांधनी आर्ट, दुपट्टे से शर्ट तक बनाएं स्टाइलिश आउटफिट
हर बच्चा सोते समय चौंक जाता है। इसे स्टार्टल रिफ्लेक्स कहा जाता है। यह पूरी तरह से नॉर्मल है और यह दर्शाता है कि बच्चे का न्यूरोलॉजिकल विकास पूरी तरह से हो रहा है।
ये भी पढ़ें- पति अच्छा था, शादी भी खुशहाल थी... फिर क्यों पत्नी ने कहा- मुझे तलाक चाहिए ?
कई बार सांस से आवाज आना माता-पिता सीने में जकड़न समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता है। बच्चों में यह पूरी तरह से आम बात है। ऐसे इसलिए भी होता है क्योंकि वे धीरे-धीरे बाहरी दुनिया में सास लेना सीख रहे होते हैं।
कई बार बच्चों की आंखे देखने में थोड़ी तिरछी लगती है। शुरुआत में ऐसा होना नॉर्मल है, क्योंकि धीरे-धीरे ही आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है। समय के साथ यह खुद ठीक हो जाती है।
शुरुआती 1 महीने में ज्यादातर बच्चों की त्वचा की पहली निकलती है। यह बहुत आम घटना है, जब तक बेबी स्किन ड्राई या कटी-फटी न हो तो किसी भी तरह की लोशन या क्रीम लगाने की जरूरत नहीं है।
शिशुओं की पॉटी का रंग पीला या हरा हो सकता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, कई दिनों तक पॉटी क न होना भी सामान्य हो सकता है। जरूरी है कि बच्चा एक्टिव हो और उसका वजन सही तरीके से बढ़ रहा हो।
बच्चों के सिर पर अक्सर पीले रंग की पपड़ीदार पैच दिखाई देता है। यह पूरी तरह से सामान्य है। हल्के हाथों से धोने और कंघी करने से यह साफ हो जाता है। हालांकि, यह साफ करने के बाद वापस आ रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
शिशु के फेस पर अक्सर छोटे-छोटे लाल देना या सफेद फुंसियां हो जाती है। यह मां के हार्मोन के कारण होता है। इसके लिए किसी तरह की इलाज की जरूरत नहीं है, यह समय के साथ खुद पर खुद ठीक हो जाते हैं।
वीडियो लिंक- https://www.instagram.com/reel/DTsquREDCol/?hl=en
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.