नीता अंबानी का खूबसूरती और फिटनेस का राज है दिन में 5 तरह के डिटॉक्स वॉटर, हर रोज पीती है इस फल का जूस

Published : Jun 02, 2022, 10:57 AM ISTUpdated : Jun 02, 2022, 10:59 AM IST
नीता अंबानी का खूबसूरती और फिटनेस का राज है दिन में  5 तरह के डिटॉक्स वॉटर, हर रोज पीती है इस फल का जूस

सार

58 साल की उम्र में भी नीता अंबानी बेहद खूबसूरत और फिट है। अपने फिटनेस को बनाए रखने के लिए वो काफी मेहनत करती हैं। वर्किंग वूमन होने के साथ-साथ वो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। बिजी शेड्यूयल के बीच वो खुद के लिए भी वक्त निकालती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क. नीता अंबानी को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो 58 साल की है। बिजनेसवुमन और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। मुकेश अंबानी की पत्नी ने अपना एक अलग पहचान कायम किया है। शादी भी उन्होंने इस शर्त पर की थी कि वो शादी के बाद भी टीचिंग करेंगी। उसे कई सालों तक किया भी। बच्चों के होने के बाद वो पढ़ाई तो नहीं है लेकिन अपना स्कूल धीरूभाई अंबानी का संचालन करती हैं। इसके साथ ही वो अपनी सेहत का ख्याल रखती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया है। लेकिन अपने डेली रुटीन में कई बदलाव करके उन्होंने ना सिर्फ अपना वजन कम किया। बल्कि फिर से परफेक्ट दिखने लगीं। आइए जानते हैं तीन बड़े बच्चों की मां नीता कैसे रखती हैं खुद को फिट।

नीता अंबानी एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके डाइट में कुछ ऐसा होता है जिसे हम सब अफोर्ड नहीं कर सकते। लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती है जिसे हम अपने डेली रुटीन में अपना कर खुद को फिट रख सकते हैं। वो अनुशासित जीवन शैली अपनाती है। 

नीता अंबानी का जीवन बेहद अनुशासित 

रात में नीता अंबानी जल्द सो जाती है। फिर सुबह जल्द उठ जाती है। एक हेल्दी लाइफ का यह मंत्र होता है। इसके अलावा नीता अंबानी सुबह की शुरुआत पानी और एक कप चाय के साथ करती है। हालांकि वो जो चाय पीती है उसकी कीमत जानेंगे तो शॉक्ड रह जाएंगे। उनके एक कप चाय की प्याली की कीमत 3 लाख रुपए है। 

सुबह की शुरुआत मेवे खाकर करती हैं

इसके अलावा वो दिन की शुरुआत सूखे मेवो को खाकर करती है। नाश्ते में वो अंडे का सफेद भाग खाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोपहर के भोजन में वो हरी सब्जी और  सूप लेती है।शाम को वो हेल्दी स्नैक्स लेती है। रात में वो सिर्फ हरी सब्जी और स्प्राउट्स का सेवन करती है। 

5 तरह का डिटॉक्स ड्रिंक लेती हैं

इन सबके अलावा नीता अंबानी खुद को फिट रखने के लिए 5 तरह के डिटॉक्स वॉटर होते है। जिसमें एक चुकंदर का जूस होता है। मुकेश अंबानी की पत्नी के चमकते चेहरे का एक राज यह जूस भी है। वो हर दिन चुकंदर का जूस पीती है। जो ब्ल्ड सर्कुलेशन बनाने के साथ-साथ वेट लॉस में मदद करता है। चेहरे पर चमक लाने का ये काम करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो इसे पीना कभी भी मिस नहीं करती हैं। 

इसके अलावा पालक का जूस लेती है। पालक, धनिया और नींबू के रस से बना डिटॉक्स ड्रिंक पीना पसंद करती है। 

नारियल पानी भी हर दिन वो लेती है। इसमें एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल होता है। जो स्किन को एंटी-एजिंक से बचाता है। चेहरे पर ग्लो लाता है।

डांस और वर्कआउट हर रोज करती हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी जिम, योगा और डांस को भी अपने जीवन में शामिल की हुई हैं। वो हर दिन 40 मिनट वर्कआउट पर देती है। इसके साथ ही वो डांस भी करती है। ताकि शरीर और दिमाग दोनों को फायदा मिले। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

₹2000 का डिजाइनर लैंप क्यों खरीदें? गुब्बारे से घर पर बनाएं होम डेकोर शोपीस
रिक्रिएट करें आलिया भट्ट का अजरख साड़ी लुक, वो भी पूरे 63% डिस्काउंट के साथ !