1K के अंदर खरीदें पर्ल नेकलेस के बेहतरीन 5 डिजाइन, कम दाम में मिलेगा रॉयल अंदाज

Published : Jul 16, 2026, 01:30 PM IST

Pearl choker designs: पर्ल नेकलेस से पाएं रॉयल और एलिगेंट लुक। जानें ₹500 से ₹2000 के अंदर मिलने वाले मल्टी लेयर, लोटस डिजाइन, 7 लेयर और पेंडेंट वाले खूबसूरत मोती नेकलेस।

PREV
15
जिरकन मोती पर्ल चोकर

कम दाम में बेहतरीन लुक चाहिए, तो आप पर्ल नेकलेस के डिफरेंट डिजाइन पसंद कर सकती हैं। जिरकन मोती और चोकर डिजाइन का यह नेकलेस आपके वेस्टर्न ड्रेस के साथ खूब जमेगा। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स जरूर खरीदें। आपको ऐसे नेकलेस मीशो पर 1000 रु के अंदर आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे नेकलेस तभी खरीदें जब आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ रॉयल लुक पाना चाहती हैं।

25
मल्टीलेयर पर्ल चोकर

आप साड़ी या फिर सूट के साथ मल्टी लेयर मोती चोकर खरीद सकती हैं। इसमें आपको क्रीम से लगाकर व्हाइट कलर के मोती मिल जाएंगे और साथ ही पिंक, ग्रीन या फिर येलो कलर का स्टोन वर्क भी मिलेगा। अपनी ड्रेस के हिसाब से नेकलेस में स्टोन का कलर पसंद करें।

और पढ़ें: Readymade Blouse Meesho: फैंसी साड़ी के लिए ब्लाउज, 350 रु. में लेटेस्ट डिजाइन

35
लोटस डिजाइन पर्ल चोकर

अगर आप अपना बजट थोड़ा बढ़ाएंगी, तो आपको चेन के साथ मोती वर्क वाले लोटस डिजाइन के चोकर मिल जाएंगे। यह चोकर आप 2000 के अंदर की रेंज में खरीद सकती हैं। इसमें मोतियों की लटकन भी रहती है इसलिए इसका दाम भी थोड़ा बढ़ जाता है। अगर आपने पिंक कलर की या फिर क्रीम कलर की साड़ी पहनी है, तो उसके साथ यह पर नेकलेस पहन सकती हैं।

और पढ़ें: हल्की चेन में वजनदार स्टाइल, 67% तक OFF पर सुई धागा डिजाइन

45
लॉन्ग 7 लेयर पर्ल नेकलेस

मोतियों की माला के साथ अगर आपको महारानी वाला लुक चाहिए, तो एक या दो लेयर नहीं बल्कि मल्टी लेयर लॉन्ग नेकलेस पहन सकती हैं। 7 लेयर वाले इस नेकलेस में स्टोन की लटकन भी होती है, जो कि काफी खास दिखती है। आप चाहे तो हैवी 7 लेयर या मल्टी लेयर लॉन्ग नेकलेस चुन सकती हैं।

55
सिंपल पर्ल नेकलेस डिजाइन

₹500 के अंदर अगर सस्ती रेंज के नेकलेस चाहिए, तो आप पेंडेंट लटकन वाली नेकलेस भी खरीद सकती हैं। इसमें आपको हाफ मोती, हाफ जरकन वर्क वाले बड़ी मोती के नेकलेस भी मिल जाएंगे। ऐसे नेकलेस सस्ते होते हैं और पार्टी लुक में भी शानदार दिखते हैं।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories