गधी के दूध में छुपा था रानियों की खूबसूरती का राज, आज के वक्त में डंकी मिल्क की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Published : Oct 28, 2022, 10:01 AM IST
गधी के दूध में छुपा था रानियों की खूबसूरती का राज, आज के वक्त में डंकी मिल्क की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

सार

गाय-भैंस को छोड़ दें तो हर जानवर के दूध की कीमत आम इंसान के बस की बात नहीं हैं। बकरी का दूध जहां 300-400 रुपए लीटर मिल रहा है। वहीं, गधी के दूध की कीमत तो पूछों ही मत। खूबसूरती और सेहत का खजाना इसमें छुपा है। गधी के दूध में छुपे हुए खूबसूरती का राज पहले कि रानियां भी जानती थी।  

लाइफस्टाइल डेस्क. पहले की रानियं अपनी खूबसूरती के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती थी। तब महंगे प्रोडक्ट नहीं हुआ करते थे। बताया जाता है कि रानियां अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए गधी के दूध से स्नान करती थी। दूध में जैतून का तेल और शहद मिलाकर स्नान करने से उनकी त्वचा जवां दिखती थी। तो क्या वाकई गधी के दूध में ब्यूटी सीक्रेट छुपा है। तो इसका जवाब है हां। 

गधी के दूध से बनाए जाते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट

मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत खूबसूरत थी और उनकी खूबसूरती का राज गधी के दूध में छुपा था। वो हर दिन इस दूध से नहाती थीं। गधी के दूध से नहाना तो आज की तारीख में हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन अब इसके दूध से कई कॉस्टेमेटिक या ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार किए जाने लगे हैं। ये दूध ना सिर्फ त्वचा को जवां रखता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी दूर करता है। इसलिए इसकी कीमत 5000-7000 रुपए लीटर है। 

कई तरह की बीमारियों को करता है दूर

हाल के शोध बताते हैं कि गधी के दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर, ब्लड सर्कुलेशन और सूजन जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। गधी के दूध में पाया जाने वाले प्रोटीन में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पेट की कई समस्याओं को दूर करता है। इसके साथ ही आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। लैब में किए गए टेस्ट की मानें तो इस दूध  सेवन से शरीर में अधिक शक्तिशाली इम्यून सेल्स निकलने लगते हैं। मैक्रोफेज, नेचुरल किलर सेल्स और साइटोक्सटिक सेल्स आदि निकलते हैं। जो शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में करता है मदद

कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि गधी के दूध में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में मदद करते हैं। यह ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करता है और इंसुलिन के प्रतिरोध में सुधार लाता है। इसके अलावा यह दूध एलर्जी से भी बचाता है। 

और पढ़ें:

30 साल में 70 महिलाओं का मर्डर...पिता की मौत के बाद बेटी का खुलासा सुन देश SHOCKED

26 साल पुराने स्पर्म का किया इस्तेमाल, डॉक्टर ने कैंसर सर्वाइवर को दे दिया पिता बनने का सुख

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सावन में हरे के साथ ऑरेंज रंग भी क्यों है खास? देखें 6 खूबसूरत साड़ी कलेक्शन
दादी के बटुए को दें स्लिंग बैग टच, 5 स्टेप में ऐसे करें क्रिएट