
मानसून का मौसम पौधों की पैदावार के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इस मौसम में कई चुनौतियां भी किसानों के सामने आती हैं। लगातार बारिश होने से न सिर्फ खेतों में नमी बढ़ जाती है बल्कि जल भराव के कारण फसलों में तेजी से फंगल रोग भी फैलते हैं। धान, मक्का, सोयाबीन, मूंग, उड़द, सब्जी और बागवानी इससे बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं। अगर आपने भी खेत में मानसून के मौसम में फसल लगा के रखी है, तो जानिए इन्हें कैसे नुकसान से बचाएं और फसलों को फंगल रोगों से सुरक्षित रखें।
तेज बारिश के कारण अगर खेत में पानी भर गया है, तो उसमें तेजी से फफूंद विकसित होंगी। इससे बचने के लिए खेत में ड्रेनेज की व्यवस्था अच्छी रखिए ताकि ज्यादा भरा हुआ पानी आसानी से बाहर निकल सके।
जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन पौधों में डालेंगे, तो ये सॉफ्ट हो जाएंगे और फंगल इंफेक्शन तेजी से बढ़ेगा। आपको पौधों में सीमित मात्रा में खाद का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश की संतुलित मात्रा उपस्थित हो।
और पढ़ें: बरसात में अमरूद काटते ही निकलते हैं कीड़े? ये 5 आसान उपाय से फसल रहेगी पूरी तरह सुरक्षित
बारिश के मौसम में पौधों को फंगल इंफेक्शन से दूर रखना चाहते हैं, तो आपको पौधों को रोज ध्यान से देखना पड़ेगा। अगर पौधे में किसी भी तरह का फंगल रोग दिखाई दे, तो खेत से उस पौधे को निकाल दें। ऐसा करने से संक्रमण दूसरे पौधों में नहीं होगा।
जब भी खेतों में बीज बोएं, इस बात का ध्यान रखें कि बीजों के बीच में उचित दूरी बनाए रखना है। ऐसा करने से पौधों की पत्तियों में हवा का संचार होता रहता है और यह जल्दी सूखते भी है और फफूंद लगने का खतरा भी कम हो जाता है।
अगर आपके खेत में तेजी से फंगल इंफेक्शन फैल रहा है, तो आपको फंगीसाइड का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप कृषि विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। दवा की मात्रा और छिड़काव का समय हमेशा लेबल में जरूर पढ़ें और विशेषज्ञ से राय लें।
और पढ़ें: घर पर बनाएं जापानी स्टाइल झरना, मेहमान भी पूछेंगे कहां से खरीदा ?
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.