एक पैर में लाल तो दूसरे में पीला सैंडल, अजीबोगरीब नहीं ये है दुनिया का नया फैशन ट्रेंड

Published : Nov 03, 2019, 01:57 PM IST
एक पैर में लाल तो दूसरे में पीला सैंडल, अजीबोगरीब नहीं ये है दुनिया का नया फैशन ट्रेंड

सार

फैशन की दुनिया भी अजीब होती है। इसमें लगातार बदलाव होते रहते हैं। आजकल फुटवियर में नया ही फैशन ट्रेंड में आया है। एक पैर में एक कलर का सैंडल तो दूसरे में अलग ही कलर का।

लाइफस्टाइल। फैशन की दुनिया भी अजीब होती है। इसमें लगातार बदलाव होते रहते हैं। आजकल फुटवियर में नया ही फैशन ट्रेंड में आया है। एक पैर में एक कलर का सैंडल तो दूसरे में अलग ही कलर का। यह ट्रेंड पूरी दुनिया में दिखाई पड़ रहा है। न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और मिलान में हुए फैशन वीक में मॉडल्स मे मिसमैच फुटवियर पहन रखे थे। अब बड़े शहरों में कहीं भी देखा जा सकता है कि लड़कियों ने एक पैर में लाल रंग का सैंडल पहन रखा है, वहीं उनके दूसरे पैर के सैंडल का कलर पीला है। सिर्फ लड़कियां ही नहीं, मेल में भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

'कभी खुशी कभी गम' में दिखा था
साल 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में मशहूर गीत 'यू आर माय सोनिया' में करीना कपूर दो कलर के स्लाइडर्स पहनी दिखती हैं। यह आज से 18 साल पहले की बात है। बॉलीवुड ने जो एक्सपेरिमेंट उस समय किया था, अब कॉमन हो गया है। 

कई बड़े स्टार और डिजाइनर्स ने अपनाया ये ट्रेंड
मिसमैच कलर वाले फुटवियर का ट्रेंड कई स्टार और डिजाइनर्स ने अपनाया है। मशहूर डिजाइनर मारिया बर्नाड के अलावा टीवी होस्ट और स्टाइलिस्ट जानका पोलियानी और एक्टर सराह जेसिका पार्कर भी मिसमैच फुटवियर में स्पॉट किए गए। 'सेक्स एंड सिटी' के एक्टर ने भी पीले और गुलाबी हील वाले  फुटवियर पहने थे। 

चल निकला ये फैशन
अब यह फैशन चल निकला है। यह सिर्फ सैंडल तक सीमित नहीं है। मिसमैच कलर के स्ट्रैपी हाई हील्स के साथ ही इस तरह के एंकल लेंथ बूट भी आ रहे हैं। अभी हाल ही में एक्टर अनन्या पांडेय को वाइट स्नीकर पहने देखा गया, जिसमें एक में ब्ल्यू और दूसरे में रेड कलर की डिजाइन थी। इसके अलावा फुटवियर में मिसमैच कलर वाली प्रिंट डिजाइन्स भी आ रही हैं। धीरे-धीरे आम लोगों के बीच भी यह फैशन ट्रेंड अपनी जगह बनाता जा रहा है। 
 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ियों से पाएं रॉयल लुक, चांदनी जैसी बिखरेगी चमक
यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया