
अजब-गजब इश्कः बहन की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, तो छोटी बहन उसकी देखभाल के लिए आया-जाया करती थी। बहन को देखने के बजाय वो अपने जीजा को देखने लगी. बस फिर क्या था, 55 साल के जीजा को देखकर वो अपना दिल हार बैठी। बातों-मुलाकातों के बीच दोनों में प्यार हो गया। अब दोनों ने शादी कर ली है और कहते हैं कि समाज कुछ भी कहे, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, उनके लिए प्यार ही सब कुछ है।
यह शादी उत्तर प्रदेश के एक गांव में हुई है। 18 साल की लड़की ने अपनी बहन के पति, 55 साल के जीजा से शादी कर ली है। लड़की ने बताया, 'बहन की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। मैं अक्सर उनके घर जाती थी। वहां खाना बनाने की जिम्मेदारी मेरी थी। इसी दौरान जीजा मुझसे ज्यादा बातें करने लगे। धीरे-धीरे हम दोनों करीब आ गए और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हमने यह बात घर वालों को बताकर शादी कर ली है।' गुलाबी साड़ी पहने नई दुल्हन ने मीडिया के सामने कहा कि उसे समाज की कोई परवाह नहीं है। हमारे लिए प्यार जरूरी है। समाज हमारे बारे में कुछ भी बात करे, हम ध्यान नहीं देंगे।
सफेद बाल और दाढ़ी वाले जीजा ने भी अपनी साली को पूरी तरह से अपना लिया है। उसने कहा कि यह शादी दोनों की सहमति से हुई है, किसी के दबाव में नहीं। जब मीडिया वालों ने उसे 'बूढ़ा' कहा, तो वह नाराज हो गया और बोला, 'आप मुझे बूढ़ा कहते हैं तो मुझे बुरा लगता है।' उसकी नई पत्नी ने भी उसका साथ दिया। हंसते हुए, अपने पति का पक्ष लेते हुए नई दुल्हन ने कहा, 'अगर आप मेरी नजर से देखें तो वे बूढ़े नहीं हैं। बस बाल सफेद हो गए हैं। हेयर डाई लगाएंगे तो काले हो जाएंगे। वे सुंदर और समझदार हैं।' इस तरह लड़की ने अपने पति की तारीफ की।
सोशल मीडिया पर इस नई जोड़ी की कहानी वायरल हो गई है। लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस प्यार का विरोध करने का हक किसी को नहीं है। प्यार में उम्र नहीं, एक-दूसरे को समझना जरूरी होता है।' वहीं, कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि उम्र का यह अंतर आगे चलकर समस्या पैदा कर सकता है। कुछ ने कमेंट किया कि जीजा ने एक मासूम लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी है, पहली पत्नी बीमार है, इसलिए दूसरी को फंसा लिया। यूजर्स के मन में यह सवाल भी है कि उसकी बहन का क्या हुआ। क्या बहन इस शादी के लिए राजी थी, क्या वह अब ठीक है? लड़की ने इन बातों का कोई जवाब नहीं दिया। वीडियो में इस जोड़ी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उनकी भाषा सुनकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.