
Cheating Case: यह कहानी हर उस लड़की के लिए एक सबक है, जो डेटिंग ऐप पर अपनी पूरी जिंदगी खुलकर शेयर कर देती है। कई बार वे किसी पर आंख बंद कर भरोसा कर बैठती हैं और धीरे-धीरे सब कुछ गंवा देती हैं। होश तब आता है, जब खुद को ठगा हुआ पाती हैं। ऐसे ही भरोसे का फायदा उठाकर 35 वर्षीय आरोपी आनंद कुमार लड़कियों को अपना शिकार बनाता था, जो अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है।
दिल्ली पुलिस ने आनंद कुमार को पश्चिम बंगाल के 24 परगना इलाके से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर 500 से ज्यादा महिलाओं को ठगने का आरोप है। वो डेटिंग ऐपस मैट्रिमोनियर साइट्स और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं पर डोरे डालता था। इसके बाद उनसे वो काम करता जो प्यार में डूबी लड़की कर बैठती थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी खासतौर पर मेट्रो शहरों की ‘अमीर दिखने वाली’ लड़कियों और महिलाओं को टारगेट करता था। वह पहले भरोसा जीतता, फिर शादी का वादा करता था। वो लड़कियों को अपने प्यार में इतना मजबूर कर देता था कि जब वो बीमारी या बिजनेस लॉस की बात करता, तो वो पैसा देने से भी नहीं हिचकिचाती थी। शख्स बिना लड़की से मिले उसने ठगी करता था। कभी फैमिली इमरेंजसी का बहाना बनाकर तो कफी बिजनेस लॉस की बात करके।
एक मामले में साउथ दिल्ली की महिला से आरोपी ने 7 लाख रुपये ठगे। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने अपने एक फर्जी दोस्त के जरिए अपनी मौत की झूठी खबर फैला दी।
आरोपी ने 30 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट बना रखे थे, जिनमें वह खुद को कभी डॉक्टर, कभी फिल्म प्रोड्यूसर और कभी बिजनेसमैन बताता था। उसके पास से 9 सोने के गहने और करीब 2 करोड़ रुपये मिले, जो उसने अलग-अलग बेटिंग ऐप्स में जमा कर रखे थे ताकि पुलिस की नजर से बच सके। उसके पास से 8 सिम कार्ड और करीब 2GB फोटो-वीडियो डेटा मिला।
इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन प्यार का चौंकाने वाला मामला: 40 की 'आंटी' के प्यार में पड़ा 21 का लड़का, सदमें में परिवार
आनंद अलग-अलग प्रोफाइल बनाने के लिए कम फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स की तस्वीरें चुराता था। फिर उनका यूज करके फर्जी प्रोफाइल बनाता था। आरोपी के पास से लड़कियों के कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी मिली, जिसके जरिए वो उन्हें ब्लैकमेल करता था।
मार्च में एक शिकायत के बाद पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट, IP लॉग और व्हाट्सऐप एक्टिविटी के आधार पर जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 2019 में दिल्ली और 2023 में गाजियाबाद में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह हर बार छूट जाता था।
और पढ़ें: और करो डेटिंग ऐप पर दोस्ती! जेब पर भारी पड़ी एक कप कॉफी, लड़की की मुस्कुराहट में लुटा लड़का
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.