
बच्चा पैदा करना ही नहीं उनकी परवरिश भी बहुत जरूरी है। बात अगर घर में दो बच्चे कि है, तो मां-बाप को उनके परवरिश में और ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अक्सर दो बच्चे होने के बाद पैरेंट्स दोनों बच्चों की परवरिश में कुछ गलती करते हैं, जिससे बच्चों के मानसिकता पर बहुत बुरा असर पड़ता है। बड़े बच्चों की परवरिश करते समय यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप उन्हें उनके छोटे भाई-बहनों के मुकाबले कमतर महसूस न कराएं। यहां 5 ऐसी बातें दी गई हैं जो भूलकर भी बड़े बच्चे से नहीं कहनी चाहिए।
1. तुमसे छोटी होते हुए भी तुम्हारी बहन ज्यादा समझदार है।
बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें, अकेले रहने पर आयेंगी काम !
2. अपने छोटे भाई/बहन को खुश रखना तुम्हारी जिम्मेदारी है।
3. तुम्हारी बहन अभी बहुत छोटी है, इसलिए उसे ज्यादा ध्यान चाहिए।
बेटी के सामने कहें ये बातें, जो बढ़ाएं उसकी आत्मविश्वास और अंदरूनी खूबसूरती!
4. तुम हमेशा अपने छोटे भाई से झगड़ते रहते हो, तुम बड़े हो तो समझदारी से पेश आओ।
5. तुम बड़े हो, अपने आप चीजें संभाल सकते हो, मुझे छोटे भाई पर ध्यान देना है।
बड़े बच्चे को अदृश्य महसूस न होने दें
छोटे बच्चों की जरूरतों और देखभाल के बीच बड़े बच्चे को नजरंदाज न करें। उन्हें यह एहसास दिलाएं कि वे भी परिवार का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी भावनाओं, जरूरतों और उपलब्धियों को समय दें और सराहें।
सकारात्मक माहौल बनाएं:
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.