पति की मौत के बाद 50 साल में फिर धड़का दिल, 23 साल के लड़के से लगाया इश्क और...

Published : Mar 24, 2024, 11:21 AM ISTUpdated : Mar 25, 2024, 06:22 PM IST
love story

सार

50 साल की उम्र में दोबारा प्यार होना बड़ी बात नहीं है। लेकिन प्यार में 27 साल का गैप आ जाए तो कहानी तो बनती ही है। चलिए अनोखे प्यार की कहानी बताती हूं।

रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं कि प्यार ना तो उम्र का फासला मानता है और ना ही जात-पात। इस कहावत को एक महिला ने सच कर दिखाया वो भी 50 साल की उम्र मे। प्यार में डूबी महिला जब अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकलती है तो लोग मां-बेटे की जोड़ी मान लेते हैं। दोनों के बीच 27 साल का फासला है। लेकिन दोनों की मोहब्बत ऐसी है कि वो अपने बीच कोई निगेटिविटी नहीं आने देते हैं। कहानी अमेरिका के टेक्सास से जुड़ी हुई है।

मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक चेरी सलीनास नाम की महिला को 23 साल के मिकी स्वेरिंगटन से मोहब्बत हो गई। वो अप्रैल 2023 में टिंडर पर मिकी से मिलीं। दोनों के बीच कनेक्शन महसूस हुआ। इसके बाद दोनों अपने रिश्ते को नेक्सट लेबल पर लेकर चले गए। वो पीछे मुड़कर नहीं देखें। मिकी का कहना है कि उन्हें हमेशा से ही खुद से बड़ी उम्र की महिलाएं अट्रैक्ट करती हैं। लेकिन वो चेरी की तरह किसी और से जुड़ नहीं पाए। हालांकि लड़के के इस कदम से उनकी मां खुश नहीं थी। क्योंकि दोनों के बीच एज गैप बहुत ज्यादा है।

'प्यार में मुश्किलें आती है लेकिन कोशिश से सब ठीक हो जाता है'

लेकिन बाद में उनका भी ख्याल बदल गया। उसने बताया कि चेरी के साथ मेरी मां ने कुछ वक्त गुजारा। जिसके बाद उनके विचार बदल गए। अब दोनों अच्छी दोस्त बन गई हैं। मिकी ने आगे कहा कि जब आप इस तरह की किसी चीज में आते हैं तो मुश्किलें आना लाजमी है। हम इसकी परवाह नहीं करते हैं कि लोग क्या कहेंगे। इस बात की खुशी होती है कि हम इसे करके संतुष्ट है और फैमिली साथ में है।

'खूबसूरती पर मर मिटा'

चेरी को लेकर मिकी ने कहा कि जब मैंने उसे पहली बार देखा तो मैं बस यही सोच रहा था कि वो कितनी सुंदर हैं। वो बिल्कुल परफेक्ट है। उसका बेटा मेरी उम्र का है। लेकिन उसकी फैमिली से इस रिश्ते को लेकर पूरा समर्थन मिला। वहीं, 50 साल की महिला कहती हैं कि मेरे परिवार के बहुत से लोग मिकी से नहीं मिले, लेकिन वो मेरे इस रिश्ते का साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि मैं खुश हूं तो कोई दिक्कत नहीं है। अब मिकी और चेरी मिलकर अपने रिश्ते से जुड़ी सामाजिक धारणाओं को बदलना चाहते हैं।

पति की मौत के बाद तन्हा हुई चेरी की जिंदगी में दोबारा प्यार आया है। वो कहती है कि हमारे जैसे रिश्तों को लेकर बहुत सारे मिथक हैं और यह ज्यादातर गलत हैं। हमें बस साथ रहना पसंद है, फिर चाहे दुनिया कुछ भी कहें।

और पढ़ें:

लड़कों की लग जाएगी लाइन, जब पहनेंगी ये दिव्यांका के ये 8 लहंगा डिजाइन

रंग से रंग लगाकर शादी के बाद 1st होली को पार्टनर्स ऐसे बनाएं यादगार

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!