साल 2024 में वायरल हुए शादी के 6 अनोखे और मजेदार वीडियो, क्या आपने देखा

Published : Dec 10, 2024, 06:30 PM IST
groom and bride

सार

कहीं दूल्हा डांस करते नजर आया, तो कहीं दुल्हन जमकर डांस करती दिखाई दीं। साल 2024 में कई तरह के वीडियो वायरल हुआ। 

रिलेशनशिप डेस्क.शादी के पल हर किसी के लिए खास होते हैं। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ शादियां इतनी चर्चित हो जाती हैं कि लोग उन्हें लंबे समय तक याद रखते हैं। साल 2024 में कई ऐसे शादी के वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने हंसी-मजाक, इमोशन्स और ड्रामा से इंटरनेट पर धूम मचा दी। आइए, इन 6 वायरल वीडियो की कहानियों पर नजर डालते हैं।

1. दुल्हन का डांस और दूल्हे का गुस्सा

3 दिसंबर को ‘छपरा जिला’ नामक X अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें दुल्हन जयमाला के स्टेज पर 'तारों सा चमकता गहना हो' गाने पर डांस कर रही है। वहीं इस खूबसूरत मूमेंट को एन्जॉय करने की बजाय दूल्हा गुस्से से लाल नजर आ रहा था। लेकिन दुल्हन अपने डांस में इतनी मस्त थी कि उसे इसकी भनक भी नहीं लगी। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट्स किए। वीडियो देखें-

 

 

2. कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का गिफ्ट और दूल्हे की खुशी

शादी में तोहफे बहुत मिलते हैं, लेकिन इस बार एक दूल्हे को ऐसा गिफ्ट मिला, जिसने उसे झूमने पर मजबूर कर दिया। पैरेंट्स ने थाइलैंड में आयोजित कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट दूल्हा और दुल्हन को दिया।दूल्हा खुशी से उछलता है, और दुल्हन अपने पैरेंट्स का धन्यवाद करती नजर आती है। देखें वीडियो-

 

 

3. दूल्हा-दुल्हन का रोमांटिक किसिंग वीडियो

फूडी इनकार्नेट नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर हुआ, जिसमें दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक अंदाज में नजर आए।वशादी के बाद, 10 साल की लव स्टोरी और संघर्ष को सेलिब्रेट करते हुए दूल्हे ने दुल्हन को किस किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिया। कुछ ने इसे प्यारा कहा, तो कुछ ने कहा, "इतना खुलकर प्यार दिखाना थोड़ा ज्यादा हो गया।" वीडियो देखें-

 

 

4.सगाई में दुल्हन का धांसू डांस

सगाई के स्टेज पर दुल्हन ने 'सिंगल रहने दें' गाने पर जोरदार ठुमके लगाए।दूल्हा स्टेज पर बैठा अपनी होने वाली दुल्हन का डांस एन्जॉय कर रहा था।

 

 

5. गर्लफ्रेंड का शादी में हंगामा

एक शादी में दूल्हे की गर्लफ्रेंड और दुल्हन के बीच बहस का वीडियो खूब वायरल हुआ। दोनों ने दुल्हन के लिबास में हैं और हाथापाई कर रही हैं। पूरा शादी का ड्रामा करीब एक मिनट तक चलता है जिसमें दूल्हा दोनों महिलाओं को लड़ने से रोकता हुआ दिखाई देता है।

 

 

6.दूल्हे ने छुए दुल्हन के पैर

अक्सर शादी में दुल्हन को आप दूल्हे का पैर छूते हुए देखते होंगे। लेकिन साल 2024 में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। उन्होंने दूल्हे के इस कदम की तारीफ भी की। रस्म के दौरान दुल्हन दूल्हे का पैर छूती है। इसके बाद दूल्हा उसे उठाता है और वो खुद बैठकर दुल्हन के पैर में गिर पड़ता है।वहां मौजूद लोग खूब तारीफ करते हैं। देखें आप भी ये वीडियो।

 

 

साल 2024 में वायरल हुए ये वीडियो दिखाते हैं कि शादियां सिर्फ रस्में नहीं होतीं, बल्कि हंसी-मजाक, प्यार और अनोखे पलों से भरी होती हैं।

और पढ़ें:

Chanakya Niti: हर पति अपनी ड्रीम वाइफ में 5 गुणों की करता है तलाश

बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के 5 ज़बरदस्त तरीके

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!