
रिलेशनशिप डेस्क: किसी भी रिश्ते को देखकर उसे परफेक्ट कहना आखिर कितना सही है? रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव मानों जरूरी नियम के समान हैं। कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता है, ये तो आपने कई बार सुना होगा। जब यही बात एक्टर शाहिद कपूर ने एक पॉडकास्ट के दौरान कही तो उनके फैंस थोड़ा हैरान हो गए।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को देख कर लगता है कि उनमें कभी नोंकझोक नहीं हुई होगी। लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। पति-पत्नी के बीच अगर कहासुनी नहीं हुई कभी तो इसका मतलब है कि वह रिश्ता हेल्दी नहीं है। आईए जानते हैं आखिर शाहिद कपूर ने पती-पत्नी के रिश्ते के बारे में ऐसी क्या खास बात कही।
होस्ट राज शमनी ने जब शाहिद कपूर से पति-पत्नी के परफेक्ट रिश्ते के बारे में पूछा तो शाहिद कहते हैं कि परफेक्ट जैसी कोई चीज नहीं होती। अगर आप किसी भी रिश्ते में हैं तो यह मायने रखता है कि सामने वाला व्यक्ति आपके लिए चिंता करे। साथ ही आपको भी उसकी चिंता करनी पड़ेगी और यह बात भी समझनी पड़ेगी कि उसके लिए क्या चीज मायने रखती हैं। अगर ये समझ हस्बैंड और वाइफ में है तो आप इसे हेल्दी रिलेशनशिप कह सकते हैं।
बच्चों के बिना डबल इनकम ! कपल्स को क्यों पसंद आ रही डिंक लाइफस्टाइल ? जानें
जब दो लोग अलग रीजन या अलग एनवायरमेंट से आते हैं और एक साथ रिश्ता निभा रहे होते हैं तो उनके बीच सब कुछ परफेक्ट होगा, ये सिर्फ भ्रम है। किसी भी रिश्ते में मतभेद होना बेहद आम बात है। अगर आप एक-दूसरे से नाराज हैं या फिर बातों को सुलझाने के लिए थोड़ी बहुत नोंकझोंक करते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं। एक समय बाद आप एक-दूसरे को समझने लगते हैं और फिर काफी सुधार होता है। इस सब के बीच धैर्य रखना, एक-दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है।
और पढ़ें: इस देश में 9 साल की उम्र में होगी लड़कियों की शादी, संसद में पास हुआ कानून
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.