
रिलेशनशिप डेस्क. चेहरे को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है कि इसके पीछे कितनी हैवानियत छुपी हुई थी। श्रद्धा और निक्की यादव की हत्याकांड की तरह एक और कांड हुआ। फर्क सिर्फ इतना था कि इसमें हैवानियत करने वाला कोई लड़का नहीं बल्कि लड़की निकली। जिसका नाम वंदना कलिता है। वारदात असम के नूनमाटी इलाके की है। जो भी इस आपराधिक घटना के बारे में सुन रहा है वो दहल जा रहा है।
पति और सास की हत्या कर शव के किए टुकड़े
वंदना कलिता किसी के प्रेम में इस कदर अंधी हुई कि वो शैतान के रूप में बदल गई। उसने अपने पति अमरज्योति डे और सास शानकारी डे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं दोनों के शव के टुकड़े करके फ्रिज में छुपा दिया। इसमें उसके प्रेमी ने भी साथ दिया। तीन दिन बाद शव के टुकड़ों को मेघालय के चेरापूंजी में लेकर फेंक दिया।
प्रेमी संग मिलकर शवों को लगाया ठिकाने
पुलिस की मानें तो वंदना का शादी के बाद से ही किसी और के साथ संबंध था। जिसकी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या करने के तीन दिन बाद बॉडी पार्ट्स को प्रेमी के साथ मिलकर गुवाहाटी से करीब 150 किलोमीटर दूर पड़ोसी मेघालय के चेरापूंजी लेकर गई। वहां पर उसने जंगल में उसे फेंक दिया।
दोनों पहुंचे सलाखों के पीछे
पुलिस की जांच के बाद जब वंदना की पोल खुली तो वो खुद उस जगह पर उन्हें लेकर गई जहां पर शवों के टुकड़े को फेंका था।पुलिस ने उन्हें ढूंढ लिया है। वंदना और उसका प्रेमी अब सलाखों के पीछे है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कब रुकेगा फ्रिजकांड!
असम का यह मामलापिछले साल दिल्ली में श्रद्धा वाकर की उनके प्रेमी आफताब पूनावाला द्वारा की गई हत्या के समान है। उसके शरीर को भी काट कर फ्रिज में रख दिया गया था। अभी हाल ही में, एक अन्य महिला, निक्की यादव, को उसके साथी साहिल गहलोत ने मार डाला था और उसके शरीर को दिल्ली में उसके ढाबे के अंदर एक फ्रिज में छुपा दिया था।
और पढ़ें:
फर्जी नाम से करता था स्पर्म डोनेट, बन गया 60 बच्चों का पिता, अब हुआ उसका ऐसा हाल
ये कैसा प्यार! पति को छोड़कर लिव में रह रही थी महिला, 6 साल बाद प्रेमी ने इस वजह से जला दिया जिंदा
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.