न अफेयर, न झगड़ा… फिर क्यों टूटा गर्लफ्रेंड का दिल? वजह बना लिविंग रूम

Published : Feb 17, 2026, 07:18 PM IST
Relationship Advice

सार

Relationship Advice: घर में रह रही फीमेल फ्रेंड के बीच बॉयफ्रेंड की एक आदत से गर्लफ्रेंड असहज हो गई। शक नहीं, लेकिन उसे लिविंग रूम में साथ सोना ठीक नहीं लगता। अब वह इस मुद्दे पर शांत और परिपक्व बातचीत करने की तैयारी में है। 

Live - In Couple Issue : रिश्तों में भरोसा और सहजता बेहद अहम होती है, लेकिन कई बार छोटी-सी आदत भी मन में असहजता पैदा कर देती है। 23 साल की लड़की इन दिनों कुछ ऐसी ही सिचुएशन से गुजर रही हैं। रेडिट पर लड़की ने अपना दुख शेयर करके लोगों से राय मांगी। उसका कहना है कि बस बॉयफ्रेंड की एक आदत उनके बीच दूरियों को बढ़ा रही हैं। चलिए पूरी कहानी बताते हैं

युवती बताती है कि वो 27 साल के बॉयफ्रेंड के साथ पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में हैं। सब अच्छा चल रहा था, तभी बॉयफ्रेंड की एक महिला मित्र घर पर रहने आ गई। उसके पास कोई स्थायी रहने की जगह नहीं है। युवती का कहना है कि उसे उस लड़की से कोई शिकायत नहीं है। वह सम्मानजनक, समझदार और आभारी स्वभाव की है। घर में अतिरिक्त कमरा न होने के कारण वह लिविंग रूम में पुल-आउट काउच पर सोती है। समस्या की जड़ कहीं और है।

लिविंग रूम में सो जाता है बॉयफ्रेंड

दरअसल, रोजाना तीनों साथ में खाना खाते हैं और लिविंग रूम में टीवी देखते हैं। इसके बाद उसका बॉयफ्रेंड अक्सर उसी सोफे पर सो जाता है, जहां उसकी दोस्त भी मौजूद होती है। हालांकि दोनों के बीच कोई नजदीकी या अनुचित व्यवहार नहीं है, फिर भी यह स्थिति युवती को असहज कर देती है।

शक नहीं लेकिन…

जब वह अपने बॉयफ्रेंड को जगाकर बेडरूम में आने के लिए कहती है, तो वह आधी नींद में चिढ़ जाता है और उसे अकेला छोड़ने को कहता है। यही बात उसे सबसे ज्यादा आहत करती है। उसे अपने पार्टनर के बिना नींद आने में दिक्कत होती है और यह व्यवहार उसे नजरअंदाज किए जाने जैसा महसूस कराता है।

उसका कहना है कि उसे किसी तरह का शक नहीं है, बल्कि बात सिर्फ सीमाओं और संवेदनशीलता की है। वह नहीं चाहती कि उसकी बात जलन या असुरक्षा के रूप में ली जाए। इसलिए उसने तय किया है कि वह इस विषय पर शांत और परिपक्व तरीके से बातचीत करेगी। वह यह समझाने की कोशिश करेगी कि यह सिर्फ उसके रिश्ते की बात नहीं, बल्कि घर में रह रही दोस्त की निजी जगह का भी सवाल है।

लोगों की राय

कई लोगों ने सुझाव दिया कि इस मुद्दे को अपने रिश्ते की असुरक्षा के रूप में पेश करने के बजाय, इसे दोस्त की प्राइवेसी के नजरिए से उठाया जाए। उनका कहना था कि लिविंग रूम ही वह एकमात्र जगह है जहां मेहमान को थोड़ी निजी जगह मिलती है, और अगर बॉयफ्रेंड वहीं सो जाता है तो वह अनजाने में उसकी प्राइवेसी में दखल दे रहा है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एक वयस्क व्यक्ति को खुद समझना चाहिए कि कब उठकर अपने कमरे में जाना है।

इसे भी पढ़ें: 42 वर्षीय जूनियर से इश्क लड़ा बैठी 52 साल की महिला अफसर, फिल्म जुदाई की तरह है यह कहानी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!