गर्लफ्रेंड ने कहा- कपड़े नहीं हैं, बॉयफ्रेंड ने भेज दिए सालभर के 365 सूट, फिर भी ड्रामा खत्म नहीं हुआ!

Published : Jun 11, 2026, 12:32 PM IST
Gifts for Girlfriend

सार

गर्लफ्रेंड की शिकायत पर बॉयफ्रेंड ने उसे साल भर के लिए 365 ट्रेडिशनल ड्रेस गिफ्ट कीं। लेकिन लड़की फिर भी नाखुश है, क्योंकि ये ड्रेस सिर्फ शादी-बर्थडे जैसे खास मौकों पर पहनने लायक हैं और फिलहाल ऐसा कोई फंक्शन नहीं है।

लड़कियों और उनके कपड़ों का चक्कर समझना आसान नहीं है। सबसे अलग दिखने की चाह में लड़कियां क्या-क्या नहीं करतीं। एक ड्रेस एक ही बार पहनी जाती है, क्योंकि उसमें फोटो और रील्स जो बन चुकी होती हैं। दोबारा वही ड्रेस पहनने में शर्म जो आती है। इसी वजह से लड़कियों की अलमारी में चाहे कितने भी कपड़े क्यों न हों, हमेशा कम ही पड़ते हैं। जब एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि उसके पास पहनने को कपड़े नहीं हैं, तो लड़के का दिल पिघल गया। उसने अपनी जेब ढीली की और गर्लफ्रेंड को पूरे साल के लिए ट्रेडिशनल ड्रेस का पार्सल भेज दिया। लेकिन इतना होने पर भी लड़की खुश नहीं है।

साल भर के लिए ड्रेस का तोहफा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर के मुताबिक, यह घटना दिल्ली के प्रीत विहार की है। यहां के एक 28 साल के लड़के ने दिल खोलकर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए शॉपिंग की। एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 365 दिन के लिए कपड़े खरीद डाले। हुआ यूं कि गर्लफ्रेंड ने कहा कि बॉयफ्रेंड ने उसके सारे कपड़े देख लिए हैं और अब उसके पास कुछ भी नया पहनने को नहीं है। बस, बॉयफ्रेंड ने ठान लिया कि अब गर्लफ्रेंड दोबारा ऐसी बात नहीं कहेगी और उसने कपड़ों का पार्सल ही भेज दिया।

इतना सब होकर भी नहीं है संतुष्ट

खास बात यह है कि अब गर्लफ्रेंड के पास पहनने के लिए कपड़े तो हैं, लेकिन उन्हें पहनने का मौका नहीं है। दरअसल, बॉयफ्रेंड ने जो कुर्ते भेजे हैं, वे बहुत सुंदर हैं। उन्हें शादी, बर्थडे या फैमिली फंक्शन में ही पहना जा सकता है। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई फंक्शन है ही नहीं। इसलिए गर्लफ्रेंड थोड़ी परेशान है।

लोग क्या कह रहे हैं?

यह सब देखकर इंटरनेट पर लोग लड़की को 'लकी गर्ल' कह रहे हैं और उसकी किस्मत से जल रहे हैं। वहीं, लड़के इस बात से डर गए हैं। उनका कहना है कि बस अब लड़कियां इस ट्रेंड को लेकर कोई सामूहिक प्रदर्शन न शुरू कर दें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Video: बेटा हो तो ऐसा! इंजीनियर अपने मां-बाप को घुमाने ले गया Microsoft ऑफिस
Heartbroken Gorilla: बीवी से झगड़े के बाद 'गम' में डूबा गोरिल्ला, लोग बोले- 'ये तो हर शादीशुदा मर्द का हाल है'