Viral Story: गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट में दिया iPhone 17, 19 साल का लड़का टेंशन में, बोला- 'लूं या नहीं?'

Published : Sep 15, 2026, 01:54 PM IST
Viral Story

सार

Gift pressure in relationship: एक 19 साल का लड़का इस उलझन में है कि वह अपनी 22 साल की गर्लफ्रेंड से महंगा iPhone 17 गिफ्ट ले या नहीं। उसे डर है कि कहीं इस महंगे तोहफे की वजह से उनके रिश्ते पर कोई दबाव न बन जाए। इसलिए उसने सोशल मीडिया पर लोगों से सलाह मांगी है।

iPhone 17 Viral Story: एक 19 साल का लड़का अपनी 22 साल की गर्लफ्रेंड से एक महंगा गिफ्ट पाकर कन्फ्यूज़ हो गया है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लोगों से पूछा है कि क्या उसे यह iPhone 17 लेना चाहिए या वापस कर देना चाहिए।

गर्लफ्रेंड का आईफोन तोहफा

यह अनोखी पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर खूब वायरल हो रही है। एक 19 साल के लड़के ने लिखा है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे iPhone 17 गिफ्ट किया है। उसने बताया, "यह मेरी ज़िंदगी का अब तक का सबसे महंगा तोहफा है। लेकिन मैं कन्फ्यूज़न में हूं कि इसे रखूं या वापस कर दूं?"

लड़के को क्यों हुई टेंशन?

लड़के ने बताया कि उन दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा है, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने अचानक उसे iPhone 17 गिफ्ट कर दिया। यह तोहफा पाकर उसे खुशी से ज़्यादा चिंता होने लगी।

उसने सवाल उठाया, "मैं अभी ज़्यादा कुछ कमाता नहीं हूं। ऐसे में इतना महंगा गिफ्ट लेना कितना सही है? कहीं इसकी वजह से हमारे रिश्ते में कोई गैर-ज़रूरी दबाव या उम्मीदें तो नहीं बढ़ जाएंगी?" इसी वजह से उसने गिफ्ट लौटाने के बारे में सोचना शुरू कर दिया।

उसकी पोस्ट पर कई लोग कमेंट करके अपनी-अपनी सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि अगर लड़की ने अपनी कमाई के पैसों से फोन खरीदा है, तो बिना सोचे-समझे ले लेना चाहिए। वहीं, कुछ ने चेतावनी दी कि इतना महंगा गिफ्ट लेते समय सावधान रहना चाहिए।

एक यूज़र ने सलाह दी, "अगर भविष्य में तुम्हारे रिश्ते में कोई उतार-चढ़ाव आया, तो ऐसे महंगे तोहफे दोस्ती भी खत्म करवा सकते हैं और बेवजह के झगड़ों की वजह बन सकते हैं।" एक और यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "महंगा गिफ्ट लेने के बाद इस तरह सोचना थोड़ा अजीब है। जब उसने दिया, तभी जो सही लगता वो कर लेना था।"

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Missing Children: बेटों को ढूंढने के लिए मां-बाप बने भिखारी, नौकरी छोड़ी, कई राज्य छाने, फिल्मी कहानी भी फेल
Daughter Financial Security: दहेज नहीं, बेटी को दें ये 3 सहारे, जिंदगी की हर मुश्किल में बनेंगे उसकी सबसे बड़ी ताकत