दूल्हा नहीं गिन पाया रुपया, तो जयमाला पहनाने के बाद दुल्हन ने दिया बड़ा झटका

Published : May 30, 2025, 04:41 PM IST
bride and groom

सार

Bride Refused To Marry: बिहार के एक गांव में पहुंची बारात को वापस बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। दूल्हे मिया जब मंडप में रुपया नहीं गिन पाएं तो दुल्हन ने बड़ा झटका दिया।

Bride Refused To Marry:शादी का सीज़न चल रहा है और इसके साथ ही कुछ चौंकाने वाली और अजीबो-गरीब खबरें भी सामने आ रही हैं। कहीं दूल्हा शादी के बीच में ही गायब हो रहा है, तो कहीं दुल्हन ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर रही है। कई बारातें खाना खाकर बिना शादी किए लौट रही हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से, जहां दुल्हन ने फेरों से पहले ही शादी से मना कर दिया।

दूल्हे को देखकर दुल्हन को हुआ शक

यह मामला पताही थाना क्षेत्र के भुराखाल गांव का है। बुधवार को कदमवा गांव से प्रमोद नामक युवक बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बारात का भव्य स्वागत हुआ, नाश्ता-पानी की पूरी व्यवस्था थी। जयमाल की रस्म भी खुशी-खुशी निभा ली गई थी और अब मंडप में फेरे होने वाले थे। इसी दौरान दुल्हन ने गौर किया कि दूल्हे का व्यवहार थोड़ा अजीब लग रहा है। जब उसे कुछ रुपये दिए गए, तो वह ठीक से पैसे गिन नहीं पा रहा था। दुल्हन और उसके घरवाले यह देख हैरान रह गए। दूल्हे की हरकतें सामान्य नहीं लग रही थीं।

लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हा वही नहीं है जिसे उन्होंने पहले देखा था। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूल्हा बदल दिया गया है, और यह वही युवक नहीं है जिसे वे अपनी बेटी के लिए चुन चुके थे। उन्होंने दूल्हा और बाराती को बंधक बना लिया।

पुलिस ने मामले सुलझाया

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। अंततः दूल्हा और उसके परिजनों को बिना शादी किए वापस भेज दिया गया। बिना शादी के बाराती वापस लौट गये। वहीं लड़की का भी दिल टूट गया। 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!