
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 साल के लड़के ने अपनी 35 साल की गर्लफ्रेंड की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने लड़के के अंकल के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के, उसके अंकल और कत्ल में साथ देने वाले एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मरने वाली महिला मंगोलपुरी की ही रहने वाली थी और घरों में काम करके अपना गुजारा करती थी। वह पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि महिला का इलाके में चिकन की दुकान चलाने वाले 22 साल के आरोपी लड़के से अफेयर था। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड पर लगातार दबाव बना रहा था कि वह उसके अंकल की सेक्शुअल इच्छा पूरी करे, लेकिन महिला इसका कड़ा विरोध कर रही थी।
घटना वाले दिन, आरोपी ने अपने अंकल और एक दोस्त को अपने दोस्त के किराए के कमरे पर बुलाया। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड को भी वहीं ले आया। जब अंकल और दोस्त बाहर के कमरे में बैठे थे, तब अंदर के कमरे में लड़के ने फिर से महिला पर अंकल के साथ सोने के लिए दबाव डाला। महिला के मना करने पर उसने उसे दीवार से टकरा दिया और बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर ऊनी कंबल से उसका दम घोंटकर मार डाला।
जब उसे यकीन हो गया कि महिला मर चुकी है, तो उसने लाश को कमरे में रखे बेड-बॉक्स (पलंग के अंदर बने स्टोरेज) में ठूंस दिया। इसके बाद वह बाहर आया और अपने अंकल और दोस्त को पूरी बात बताई। उन दोनों ने आरोपी को मौके से भागने में मदद की।
शाम के वक्त जब मकान मालिक घर आए, तो उन्होंने देखा कि बेड-बॉक्स से एक महिला का पैर बाहर निकला हुआ है। घबराकर जब उन्होंने बॉक्स खोला, तो अंदर महिला की लाश मिली। उन्होंने फौरन पुलिस को खबर दी। महिला के माथे पर चोट के निशान से साफ था कि यह एक मर्डर है। जांच में जुटी पुलिस ने मृतक महिला की पहचान की और उसके बॉयफ्रेंड को मुख्य आरोपी के तौर पर ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे आगे की पूछताछ चल रही है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.