
Dimple kapadia love story: डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म बॉबी के बाद उस वक्त के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर लीं। बॉबी फिल्म सुपरहिट हुई थी और लोगों को लगा था कि बॉलीवुड को एक शानदार अभिनेत्री मिल गई। लेकिन उन्होंने शादी करके करियर से ब्रेक ले लिया। 16 की उम्र में अपने से दोगुने स्टार से विवाह कर लिया और 19 की उम्र में एक बच्चे की मां बन गईं। लेकिन उनकी शादी ताउम्र फेयरीटेल की तरह नहीं थी। वक्त के साथ रिश्ते में दूरी आई और अंत में वे अलग हो गए।
डिंपल कपाड़िया की कहानी कई युवाओं के लिए एक सीख बन सकती है ,खासकर उन लोगों के लिए जो बहुत ही कम उम्र में प्यार में पड़कर शादी करने के बारे में सोचते हैं। कई बार सोशल प्रेशर में आकर भी कदम उठा लेते हैं।
इमोशनल अपरिपक्वता
16-20 साल की उम्र में व्यक्ति मानसिक रूप से परिपक्व नहीं होता, जिससे रिश्ते में संघर्ष और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। 16 साल की उम्र में शादी अमान्य है।
स्वतंत्रता की कमी
जीवन के अहम डिसिजन (जैसे शिक्षा, करियर) पर नियंत्रण नहीं रहता और बहुत कुछ कुर्बान करना पड़ता है।
रिश्तों में जल्द दरार
जैसे-जैसे व्यक्ति बड़ा होता है, उसकी सोच और प्राथमिकताएं बदलती हैं, जिससे पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।
आत्म-परिचय का अभाव
कम उम्र में शादी करने वाले व्यक्ति को खुद को जानने और समझने का समय नहीं मिल पाता।
क्या कहती है डिंपल की कहानी?
डिंपल कपाड़िया ने एक बार कहा था कि मैंने बहुत छोटी उम्र में शादी कर ली थी। मैंने जिंदगी को एक सुपरस्टार की पत्नी बनकर नहीं, खुद के बलबूते जीना सीखा। उनकी ये बात बताती है कि शादी से पहले खुद को जानना, खुद को समय देना कितना जरूरी होता है।
इमोशनल दबाव में आकर नहीं करें शादी
डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी से यही सीख मिलती है कि शादी एक अहम डिसिजन है, जिसे केवल इमोशन या दबाव में आकर नहीं लेना चाहिए। खासकर तब, जब आप जीवन को अभी ठीक से समझना शुरू ही कर रहे हों। पहले एजुकेशन और करियर पर फोकस करना चाहिए। इसके बाद शादी जैसे रिश्ते में बढ़ना चाहिए।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.