शॉपिंग करना बना इस हाउसवाइफ की हॉबी, हर दिन 70 लाख रुपए कर डालती हैं खर्चा

Published : Jun 04, 2023, 08:28 PM IST
Housewife Hobby is Shopping

सार

Housewife Hobby is Shopping: दुबई की एक हाउसवाइफ ने अपनी महंगी खरीरदारी की आदत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। क्योंकि ये हाउसवाइफ एक दिन में लगभग 70 लाख रुपये खर्च करती है।

रिलेशनशिप डेस्क: इस दुनिया में हर किसी के शौक होते हैं। ये अलग-अलग प्रकार के कई तरह के हो सकते हैं। वैसे लड़कियों को ज्यादातर शॉपिंग का शौक होता है। सभी जानते हैं कि लड़कियों की शॉपिंग कभी खत्म नहीं होती है। आपकी क्रेडिट कार्ड की सीमा खत्म हो सकती है लेकिन उनकी विशलिस्ट पूरी होने का नाम नहीं लेती है। अब इस मामले में दुबई की एक हाउसवाइफ ने अपनी महंगी खरीरदारी की आदत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। क्योंकि बताया जा रहा है कि ये हाउसवाइफ एक दिन में लगभग 70 लाख रुपये खर्च करती है।

दुबई की हाउसवाइफ के अमीर शौक

जी हां, आपने ठीक पढ़ा। दुबई की यह हाउसवाइफ शॉपिंग में जमकर पानी की तरह पैसा बहाती है। ये हाउसवाइफ खरीदारी, फूड और यात्रा पर दिल खोलकर पैसा खर्चा करती है। हर एक दिन में ये केवल खरीदारी के लिए लगभग 70 लाख रुपये बर्बाद करती है। हम बात कर रहे हैं सौदी की। सौदी, दुबई की एक अमीर गृहिणी हैं, जिनके टिक्कॉक और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

इन चीजों की शौकीन है ये हाउसवाइफ

सौदी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी ग्रैंड खरीदारी के पोस्ट, रील्स और वीडियोज भी शेयर करती हैं। जैसा कि डीएनए द्वारा बताया गया है सौदी विशेष रूप से डिजाइनर बैग, आकर्षक कारों और शानदार लोकेशन की शौकीन हैं। सौदी और उनके पति को नियमित रूप से विदेशी छुट्टियों और वेकेशन पर जाते हुए देखा जाता है। सौदी की शादी जमाल बिन नादक से हुई है, जो कि उनकी इस लग्जरी लाइफस्टाइल का पूरा ख्याल रखते हैं। कपल हाल ही में मालदीव में था और इससे पहले उन्होंने सेशेल्स का दौरा किया था। वे अक्सर लंदन भी जाते हैं। सौदी ने अगली बार जापान जाने की इच्छा भी व्यक्त की। सौदी ने कहा कि उनके पसंदीदा डिजाइनर डायर हैं जबकि उनके पति हर्मीस से प्यार करते हैं। इस कपल को मैचिंग कार भी पसंद है और जमाल इससे पहले भी सौदी को एक बिर्किन बैग और दो कार गिफ्ट कर चुके हैं।

हर वेकेशन पर 15 लाख रुपए खर्चा करती हैं सौदी

शॉपिंग के लिए अपने प्यार को शेयर करते हुए सौदी ने बताया कि उनको डिजाइनर कपड़े और मैनीक्योर पसंद हैं। वह आसानी से हर वेकेशन पर 14 से 15 लाख रुपये खर्च कर सकती हैं। सौदी का जन्म ससेक्स में हुआ था और वह 6 साल की उम्र में दुबई चली गई थी। वहीं उनके पति जमाल सऊदी अरब से हैं। वह अपने पति से दुबई की एक यूनिवर्सिटी में मिली थीं। दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अब उनकी शादी को दो साल हो गए हैं।

और पढ़ें- गर्लफ्रेंड को दूसरे मर्दों संग सोने को कहता है बॉयफ्रेंड, फिर वीडियो की करता है डिमांड

Sex Sport पर स्वीडन की लगी मौहर, 8 जून को हो रही सेक्स चैंपियनशिप के क्या हैं नियम?

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!