लिफ्ट में एक बुजुर्ग कपल रोमांस कर रहा था, तभी कुछ ऐसा हुआ कि पूरा रोमांटिक सीन फनी बन गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दादा-दादी के रोमांस का वीडियो वायरल है। इसे देखकर कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। कुछ ने इसे मजाक में लिया, तो कुछ ने सवाल किया कि इस उम्र में ये सब जरूरी था क्या? आखिर लिफ्ट में ऐसा क्या हुआ?
25
वीडियो को मिले 1.05 करोड़ से ज्यादा व्यूज
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे अब तक 10.5 मिलियन (1.05 करोड़) से ज्यादा व्यूज और 1.35 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कुछ लोगों ने शक जताया है कि यह AI वीडियो हो सकता है।
35
वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में लिफ्ट के अंदर सिर्फ दादा और दादी मौजूद हैं। दादा, पास खड़ी दादी को किस करने लगते हैं। दादी भी मना नहीं करतीं। जैसे ही दोनों एक-दूसरे में खो जाते हैं, तभी दादी के दांतों का सेट (बत्तीसी) बाहर गिर जाता है। इसके साथ ही दोनों का रोमांस रुक जाता है।
वीडियो में दिखता है कि दांतों का सेट सीधे दादाजी के पैरों के पास जाकर गिरता है। यह रोमांटिक पल एक फनी सीन में बदल जाता है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। बत्तीसी गिरने पर दादा-दादी भी हंस पड़ते हैं। यह वीडियो viralchuski नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
55
लोगों ने कहा- प्यार की कोई उम्र नहीं
एक यूजर ने कमेंट किया कि यह दिन का सबसे मजेदार लव मोमेंट है। कई लोगों ने कहा कि यह घटना इस बात का सबूत है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। वीडियो कहां का है, यह पता नहीं चल पाया है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.