
Extra Marital Affairs In India:भारत में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर यानी विवाहेतर संबंधों को लेकर हाल ही में जो रिपोर्ट सामने आई है, उसने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु का कांचीपुरम जिला देश में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर वाले शहरों की सूची में पहले स्थान पर है। वहीं, सेंट्रल दिल्ली को दूसरा स्थान मिला है। दिल्ली-NCR के कई अन्य जिले भी इस सूची में शामिल हैं।
डेटिंग वेबसाइट Ashley Madison की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में कांचीपुरम 17वें स्थान पर था, लेकिन 2025 में यह अचानक छलांग लगाते हुए पहले नंबर पर पहुंच गया। यहां पर इस मैरिटल अफेयर प्लेटफॉर्म पर साइनअप करने वाले यूजर की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। वहीं, दिल्ली के अंदर कई इलाके इस रिपोर्ट में जगह बनाए हुए हैं-
टॉप 20 शहरों में शामिल:
दिलचस्प बात यह है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस लिस्ट में शामिल नहीं है, जो पहले टॉप-20 में होती थी।
विशेषज्ञ मानते हैं कि इन संबंधों के बढ़ने के पीछे कई सामाजिक और तकनीकी कारण हैं।
इसे भी पढ़ें:Parent Mistakes: ये 8 कारण जो बताते हैं कि माता-पिता को बच्चों के सामने नहीं झगड़ना चाहिए
Ashley Madison के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर पॉल कीएबल का कहना है कि भारत में विवाहेतर संबंध (extra marital affairs) अब छिपाने वाली चीज नहीं रहे। यहां के लोग रिश्तों को लेकर ज्यादा खुलकर सोच रहे हैं। यह सिर्फ यौन संबंधों की बात नहीं है, बल्कि इमोशनल खालीपन को भरने की कोशिश भी है।
बिल्कुल, क्योंकि यह पारिवारिक स्थिरता को प्रभावित करता है। विश्वास और सामाजिक मूल्यों में गिरावट का संकेत है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से कपल नहीं बल्कि बच्चे भी प्रभावित होते हैं। उनके मेंटल हेल्थ पर असर हो सकता है।
और पढ़ें: शादी के सिर्फ 4 दिन बाद तलाक, वजह बना लड़के का सीधा स्वभाव, जानें ऐसे 5 हैरान करने वाले डिवोर्स रिजन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.