
रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया के कई मुल्कों में महिलाओं के खिलाफ कई तरह के क्रूर कानून हैं। हालांकि बदलते दौर में वो इसके खिलाफ बोल रही हैं। ईरान एक ऐसा देश है जहां पर हिजाब को लेकर पिछले काफी दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन इस मुल्क में महिलाओं को प्रताड़ित करने के लिए ऐसे-ऐसे कानून हैं जिसे जानकर रुह कांप जाए। सबसे पहले तो यहां हिजाब पहनने को लेकर कानून इतना सख्त है कि अगर कोई इसे तोड़ता है तो उसे जेल हो जाती है। महसा अमिनी नाम की लड़की ने हिजाब पहनने से मना किया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया जहां उसकी मौत हो गई।
लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की आवाज दुनिया के कई मुल्कों में फैल गई है। ईरान में हिजाब को लेकर सख्ती खत्म करने के लिए अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हिजाब ही नहीं ईरान में जब इस्लामिक क्रांति आई तो महिलाओं के सारे अधिकार छिन लिए गए थे। 1979 में कई सारे कानून महिलाओं के खिलाफ लागू कर दिए गए थे।
गैर पुरुष से बात करने पर होती है जेल
महिलाओं को एक संपत्ति के तौर पर देखा जाने लगा। जिस पर अधिकार सिर्फ उसके शौहर, पिता और भाई का था। यहां पर कोई महिला गैर मर्द से बात करती या हाथ मिलती नजर आ जाती तो उसे जुर्माना या कैद हो सकती है। इस्लामिक धर्मगुरुओं की मानें तो 12 साल से बड़ी लड़कियों का चेहरा, शरीर उसका पिता, भाई या शौहर ही देख सकता है। घर के बाहर निकलने पर उसे हिजाब पहनना जरूरी है। पूरे शरीर को और चेहरे को ढके बिना वो बाहर नहीं निकल सकती है।
शादी के लिए शर्मनाक नियम
ईरान में महिलाओं के खिलाफ एक और कानून साल 2013 में लागू हुआ। इस कानून के तहत बाप अपनी बेटी से शादी कर सकता है। हालांकि इसमें एक शर्त है। पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से ही निकाह कर सकता है। उम्र की सीमा भी हैरान करने वाली है। 13 साल या इससे ज्यादा उम्र की लड़कियों से पिता शादी कर सकता है। हालांकि इस कानून का काफी विरोध हुआ।
फुटबॉल देखना महिलाओं को बैन
ईरान में महिलाएं फुटबॉल नहीं देख सकती हैं। फुटबॉल ग्राउंड में जाना उनके लिए बैन है। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो सजा दी जाती है। इसके साथ ही यहां सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों को नहीं घुमा सकते हैं। हैरानी तो तब होगी ये सुनकर कि यहां लोग पालतू जानवरों के साथ संबंध बना सकते हैं। लेकिन संबंध बनाने के बाद उस जानवर को मार नहीं सकते हैं।
और पढ़ें:
91 साल की बुढ़िया को जवान लड़के से हुआ इश्क, रचाई शादी...हनीमून पर फिजिकल होने के दौरान हो गया कांड
शादी है बर्बादी! भारत की 81 % महिलाएं रहना चाहती हैं कुंवारी, विवाह को लेकर है यह सोच