प्यार, जेंडर चेंज और धोखा: 12 लाख खर्च करके सना बन गई सुहैल, 5 साल बाद प्रेमिका इस कारण छोड़ गई

Published : Jan 21, 2023, 03:40 PM IST
love story

सार

यूपी के झांसी से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां पर दो लड़कियों को आपस में इश्क हो जाता। साथ रहने के लिए एक अपना जेंडर चेंज करा लेती है। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा होता है। लेकिन अचानक सुहैल को लगता है 440 वोल्ट का झटका। 

रिलेशनशिप डेस्क.प्यार में धोखा मिलने की हजारों लाखों कहानी सुनी होगी। लेकिन यूपी के झांसी से बेवफाई की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर दिमाग घूम जाएगा। क्योंकि रिलेशनशिप की इस कहानी में एक लड़का और एक लड़की नहीं...बल्कि दो लड़की शामिल हैं। जी हां, सही समझे..कहानी दो सहेलियों के प्यार की है। एक साथ रहते-रहते दो सहेलियों के बीच प्यार हो गया। एक दूसरे के साथ रहने के लिए उनमें एक जिसका नाम सना था उसने जेंडर चेंज करा लिया। सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन फिर कहानी में आ गया 'वो'।

साल 2016 में दो सहेलियों के बीच इश्क की कहानी शुरू हुई

प्यार और धोखे की यह कहानी साल 2016 से शुरू होती है। सना जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पोस्ट पर काम करती थी। इस दौरान वो अपने सीनियर महिला स्टाफ के साथ प्रेमनगर थाने में किराए के मकान में रहने लगी। इस दौरान सना की दोस्ती मकान मालिक की बेटी सोनल से हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।

एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने का सपना दोनों देखने लगें। साल 2017 में सना सरकारी क्वार्टर में रहने चली गई। चार दिन बाद सोनल भी उसके पास रहने को पहुंच गई। लेकिन फैमिली को इनका साथ मंजूर नहीं था। सोनल के परिवार वाले ने सना के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सोनल बालिग थी इसलिए उसने लिखित थाने में दिया कि वो सना के साथ लिव इन में रहना चाहती है। फैमिली को समझाने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगें।

साल 2020 में सना बन गई सुहैल

साल 2020 में सना सोहेल और उसकी फैमिली के कहने पर 12 लाख रुपए खर्च करके जेंडर चेंज करा लेती है। वो सना से सुहैल खान बन गई। उसे अपना ब्रेस्ट हटाना पड़ा। पूरी तरह शारीरिक रूप से ठीक होने में उसे एक साल लग गए। इस बीच सोनल अस्पताल में नौकरी करने लगी और सुहैल की जिंदगी खराब हो गई। नौकरी के दौरान सोनल को एक लड़के से प्यार हो गया।

गर्लफ्रेंड को भाया कोई और लड़का

सुहैल बताता है कि नौकरी मिलने के बाद सोनल का स्वभाव बदल गया। उसने कहा कि उसे किसी और से प्यार हो गया है। अब वो उसे छोड़कर चली गई है। धोखेबाजी का मामला कोर्ट में पहुंचा। सोनल को गिरफ्तार भी किया गया , लेकिन उसे जमानत मिल गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी। सना ने ना सिर्फ अपना जेंडर चेंज कराने में 12 लाख से ज्यादा रुपए खर्च किए। बल्कि पूरा व्यक्तित्व बदलने के बाद धोखा मिलने से वो काफी परेशान हैं।

और पढ़ें:

गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड डांस पार्टी में गया 24 साल का लड़का, वहां मिल गए लड़की के माता-पिता और...

कोई जाता है सीक्रेट डेट नाइट्स पर, तो कोई है चाय का शौकीन,अंबानी फैमिली की ये हैं अजब-गजब आदतें

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!