ब्लैक डायरी: GF ने कर्ज चुकाने के लिए कर दिया'तन का सौदा', कैसे संभालू खुद को

Published : Jan 17, 2025, 07:42 PM IST
love sex and cheat

सार

कर्ज में डूबे प्रेमी की गर्लफ्रेंड ने पैसे जुटाने का एक ऐसा रास्ता चुना जिससे उसके होश उड़ गए। क्या होगा इस रिश्ते का भविष्य?

रिलेशनशिप डेस्क. कई बार जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब हम कठिन फैसला लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं। लेकिन इन फैसलों की वजह से रिश्तों पर भी असर पड़ता है। कहानी विनोद (बदला हुआ नाम) की है जिसकी गर्लफ्रेंड ने कर्ज चुकाने के लिए एक ऐसा फैसला लिया जिसके बारे में उसे जानकर होश उड़ गए। वो समझ नहीं पा रहा है कि उसके साथ रिश्ते को आगे कैसे बढ़ाए। तो चलिए विनोद की कहानी उसकी जुबानी सुनते हैं और एक्सपर्ट की राय जानते हैं।

विनोत बताते हैं,'मैं 30 साल का हूं और मेरी गर्लफ्रेंड 28 की है। हम पांच साल से साथ हैं। मैं हमेशा से खुद को उसके सामने कमतर महसूस करता हूं। वह खूबसूरत है और हर जगह उसे पुरुषों का ध्यान मिलता है। हालांकि, मैंने कभी अपने इनसिक्योरिटी को हम पर हावी नहीं होने दिया। लेकिन इस साल हम गंभीर आर्थिक संकट में थे। हम कर्ज में डूब गए थे। रातभर मैं सो नहीं पाता था। लेकिन एक दिन मेरी गर्लफ्रेंड ने अचानक कहा कि उसने किसी तरह पैसे जुटा लिए हैं। मैंने उसकी बात पर ज्यादा सवाल नहीं किए और राहत की सांस ली।

सच का पता चला:

पिछले हफ्ते जब मैं एक दोस्त के साथ बाहर था, उसने मुझसे कहा, "मैं हैरान हूं कि तुमने अपनी गर्लफ्रेंड को उन फोटो के लिए अनुमति दी। वह तो बहुत अच्छी लग रही थी, लेकिन मैं जल जाता।" मैं पहले तो उसकी बात समझ नहीं पाया।तब तक उसने अपना फोन निकाल लिया और एक वेबसाइट पर मुझे मेरी गर्लफ्रेंड की न्यूड तस्वीरें दिखाईं। मेरे तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। मैं अंदर से टूट गया।

घर पहुंचकर मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से इस बारे में पूछा। उसने कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया और मुझे तो पैसों की जरूरत थी। उसने मुझसे पहले नहीं पूछा क्योंकि मैं रिएक्ट करता।

और पढ़ें:लेडी लव को मनाने के अचूक Tricks! दिल जीतने के 7 सीक्रेट

अब क्या करें?

मुझे बार-बार यह ख्याल आता है कि बाकी लोग उसकी तस्वीरें देखकर क्या सोच रहे होंगे। यह सोच मुझे बीमार कर देती है। मैं खुद को संभाल नहीं पा रहा हूं।

एक्स्पर्ट की राय- विनोद जी ये वाकई आपके लिए मुश्किल वक्त है, जिससे आपको उबरने में वक्त लगेगा। ऐसी स्थिति में दोनों पार्टनर्स को अपनी भावनाओं को समझना और व्यक्त करना बेहद जरूरी है। अपनी गर्लफ्रेंड से ईमानदारी से बात करें। उन्हें बताए कि उनके एक फैसले से आप कैसा महसूस कर रहे हैं। इसके साथ उनकी भी बातें सुनें। उनसे यह भी पूछें कि ये सिर्फ कर्ज के लिए कदम उठाया था या फिर इसे आगे भी जारी रखने में रुचि है। अगर वो ये कहती है कि वो आगे भी इसे जारी रखेंगी तो बेहतर है कि आप फिर उसने दूर हो जाएं। लेकिन एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं तो फिर फ्यूचर के लिए कुछ सीमाएं तय करें। यदि आप इस घटना को लेकर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, तो किसी रिलेशनशिप काउंसलर से मदद लें।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!