रिश्तों के 'कत्ल' की 5 News: पति-पत्नी ने फैमिली के साथ खेला खूनी खेल, और...

Published : Aug 13, 2024, 05:59 PM ISTUpdated : Aug 13, 2024, 06:00 PM IST
madhubani murder

सार

यह लेख हाल के कुछ दिल दहला देने वाले मामलों पर प्रकाश डालता है जहां प्यार, शक और धोखे ने रिश्तों को खत्म कर दिया और कई लोगों की जिंदगी छीन ली।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में मिली तबाही, तो शक ने तबाह कर दी पूरी फैमिली..तो कहीं पति-पत्नी ने खेला गंदा खेल। कलयुग में रिश्ते की सामने आ रही कुछ तस्वीरें आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि हम अब किस समाज में रह रहे हैं। जहां कदम-कदम पर धोखा,फरेब और मौत का बसेरा है। आइए बताते हैं हाल के रिश्तों के 'कत्ल' की 5 हॉरर न्यूज।

1.प्यार और शादी में तबाह हुई अंजू

प्यार करने की इतनी बड़ी सजा अंजू को मिलेगी उसे नहीं पता था। जिस शख्स से उसने मोहब्बत की और फैमिली के खिलाफ जाकर सात फेरे लिए, उसी ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। वाराणासी के ढेलवरिया की रहने वाली अंजू को प्रयागराज के रहने वाले संजय पांडेय से प्यार हो गया। 20 फरवरी 2018 को उसने उसके साथ शादी की। शादी के बाद उसकी जिंदगी ऐसी तबाह हुई जिसे जानकर कोई भी लड़की कांप जाएगी। बकौल अंजू उसके पति संजय पांडेय, ससुर कृपु पांडेय, सास ऊषा, ननद खुशबू समेत ससुरालवालों ने उसके साथ हैवानियत की हद पार की। उसे सलाखों से दागा, उसके साथ मारपीट की गई। यहां तक की खाने के नाम पर उसे इंसानी गंदगी भी दी गई। 7 साल में अंजू की जिंदगी नरक से भी बतर ससुरालवालों ने कर दी थी। एक बच्चा होने के बाद भी उनकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने अंजू से 4 लाख दहेज लाने को कहा था। दहेज नहीं मिलने पर उसके पति समेत घरवाले शैतान बन गए। जैसे तैसे एक बच्चे की मां मायके पहुंची और कमिश्नर से शिकायत की।बीएड तक पढ़ाई करने वाली अंजू अब इंसाफ की राह देख रही है। वो चाहती है कि उसके पति और ससुरालवालों को वैसे ही तड़पाया जाए जैसे उसे प्रताड़ित किया है।

2.पति -पत्नी का खूनी खेल, फैमिली हुई तबाह

एक हंसता खेलता परिवार कैसे तबाह हो सकता है इसकी तस्वीर बिहार के भागलपुर से सामने आई। जहां पर पकंज नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी नीतू जो पुलिस कॉन्स्टेबल थी उसका गला रेत दिया। इसके बाद खुद फांसी से लटक गया। रुकिए कहानी में तीन मौत और भी है जिसे नीतू कुमारी ने अंजाम दिया था। नीतू ने इस खौफनाक वारदात की शुरुआत की थी। उसने पहले अपनी सास यानी पंकज की मां का गला रेत दिया। इसके बाद खुद के दो बच्चों की हत्या कर दी। मां की मौत को देखकर पंकज आग बबूला हो गया। उसने पत्नी का गला रेता और फिर फांसी लगा ली।फांसी लगाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर कहीं और चल रहा है। जिसके बाद दोनों में आए दिन बहस होती थी। पुलिस की माने तो गुस्से में नीतू ने ये कदम उठाया था। पंकज और नीतू बक्सर के एक मॉल में काम करते थे वहीं पर दोनों के बीच प्यार हुआ। फिर दोनों ने शादी कर ली। साल 2015 में पूनम की नौकरी पुलिस विभाग में लग गई। बताया जा रहा है कि पकंज बेरोजगार था और उसे पत्नी के कैरेक्टर पर शक था कि वो किसी और के साथ प्यार में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

3.पति-पत्नी का गंदा धंधा

कानपुर में पति-पत्नी का घिनौना खेल चल रहा था। संध्या और इंद्रजीत सेक्सटॉर्शन का धंधा करते थे। लोगों को सेक्स के नाम पर ब्लैक मेल करके वो रुपए लूटते थे। फेसबुक पर संध्या फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती थी। इसके बाद सामने वाले से दोस्ती करती थी। बात फिर वॉट्सऐप पर होती थी प्यार के कसमे खाए जाते थे। इसके बाद संध्या न्यूड होकर सामने वाले से बातचीत करती थी जिसका वीडियो उसका पति बनाता था। वीडियो के जरिए वो लोगों को ब्लैकमेल करते थे। इस धंधे में कई लड़कियां और मर्द भी शामिल थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत गैंग के तमाम लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

4.एक्स पति और लवर ने मिलकर ली महिला की जान

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला की मौत मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। कल्याणपुर गांव की रहने वाली महिला 22 जुलाई से लापता थी। पुलिस ने महिला के गायब होने की तफ्तीश शुरू की तो हैरान करने वाला सच सामने आया है। दरअसल, पीड़िता का उसके पति लुकेश साहू के बीच तलाक हो गया था। वो 3 साल से अपने 3 बच्चों के साथ पिता के घर रही थी। इस दौरान लुकेश को बच्चों के भरण पोषण के लिए पैसे देने पड़ते थे। जिसकी वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। बताया जा रहा है कि मायके में रहने वाली महिला राजा राम नाम शख्स के साथ लिव इन में रहना शुरू कर दी थी। इसके साथ वो पहले पति से भी पैसे मांगती थी। जिससे पति तंग आ गया था। वहीं राजा राम भी महिला से परेशान था। इस दौरान राजा राम और लुकेश साहू की मुलाकात हुई और दोनों महिला से छुटाकारा पाने के लिए योजना बनाए। उन्होंने फिल्म 'दृश्यम' देखी। इसके बाद राजा राम ने महिला को बाइक पर बैठाकर घानीखुटा जंगल ले गया। जहां पर उसका एक्स पति लुकेश भी पहुंच गया। दोनों ने महिला की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे घाटी में दफन कर दिया। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और पूरे मामले का सच सामने आया।

5.बेटे ने पिता की हत्या

यूपी के शामिली में एक बेटे ने खुद अपने हाथों पिता को मौत की सजा दी। संपत्ति के लिए विकास गुप्ता ने अपने 65 साल के पिता विनोद कुमार गुप्ता की हत्या कर दी।मृतक महिला की पत्नी और बहू उर्मिला ने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद की इस करतूत में उसकी पत्नी ने साथ नहीं दिया। बल्कि थाने जाकर ससुर के मौत की गवाही दी।

और पढ़ें:

पिता की ये आदत बन सकती है बच्चों के लिए खतरा!

पतियों को अपनी पत्नियों से भूलकर भी नहीं कहनी चाहिए ये 7 बातें

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!