पत्नी की कुंभकर्णी नींद ने किया जीना हराम, थाने में फूट-फूट कर रोया पति

Published : Mar 13, 2023, 12:58 PM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 01:18 PM IST
husband lodged a complaint against wife

सार

बेंगलुरु के रहने वाले एक शख्स ने बड़े अरमानों के साथ शादी की थी। लेकिन जब पत्नी घर आई तो उसके टॉर्चर से परेशान होकर थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने उसने अपना दुखड़ा रोया और कंप्लेन दर्ज कराई है।

रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं पति-पत्नी गृहस्थ जीवन के गाड़ी के दो पहिए होते हैं। घर चलाने के लिए दोनों कड़ी मेहनत करते हैं। एक घर चलाता है तो दूसरा बाहर की कमान संभालता है। लेकिन अगर कोई भी एक अपनी जिम्मेदारी से चूका मैरेज लाइफ का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरू (Benglauru)  से सामने आया है। जहां एक पति अपनी पत्नी (husband lodged a complaint against wife) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।। उसका कहना है कि उसकी पत्नी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।

पत्नी 12.30 बजे तक सोती है

कामरान खान नाम के शख्स ने बासवनगुडी पुलिस स्टेशन में पत्नी आयशा फरहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने कंप्लेन में कहा है कि उसकी पत्नी दोपहर 12.30 बजे तक सोती रहती है। खाना नहीं बनाती है। जिसकी वजह से उसकी बूढ़ी मां को रसोई संभालना पड़ता है। वो ही खाना बनाती है और सबको परोसती है। काफी वक्त तक पत्नी के रवैये को बर्दाश्त करता रहा। लेकिन जब पत्नी ने उसकी फैमिली पर हमला किया तो उससे चुप नहीं रहा गया।

शाही जिंदगी जीने के लिए उसने की शादी

पीड़ित पति ने कहा कि उसकी पत्नी आयशा फरहान ने शाही जीवन जीने के लिए शादी की थी। हाल ही में उसने अपने जन्मदिन पर 25 मेहमानों को बुलाया था। उसने कुछ काम नहीं किया,बल्कि हमलोगों से ही सारा काम कराया। वो वहां भी सब सह रहा था। लेकिन जब उसने परिवार के सदस्यों पर हमला किया तो चुप नहीं रह गया। भरी महफिल में उसने ससुरालवालों पर हमला किया। ये बर्दाश्त के बाहर हो गया है।

पुलिस के सामने लगाई गुहार

पुलिस के सामने उसने कहा कि पत्नी के उत्पीड़न को सहन करना भयानक हो गया हैं। उसने पुलिस ने पत्नी और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।हालांकि इस बाबत पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।

और पढ़ें:

हायो रब्बा! यहां सार्वजनिक स्विमिंग पूल में बिना कपड़ों के तैर सकती हैं लड़कियां

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं ये 6 IAS अफसर, खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेसेस को मात

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!