
Bhai Dooj 2025: भारत में हर त्योहार अपने आप में कुछ खास और अनोखा होता है। भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक ‘भाई दूज’ का पर्व भी ऐसा ही है। जहां देशभर में इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर लंबी उम्र की कमान करती हैं, वहीं कुछ हिस्सों में एक अजीब और रोचक परंपरा निभाई जाती है। यहां पर बहनें सुबह उठकर सबसे पहले अपने भाई को श्राप देती हैं। उनकी मृत्यु की कामना करती हैं। फिर उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। बिहार और झारखंड में इस परंपरा को निभाया जाता है।
बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ जगहों पर बहने सुबह उठती हैं और भाई को गाली या श्राप देती हैं। इसके बाद वो गोधन कुटाई की अनोखी रस्म निभाती है। इसमें गाय के गोबर से यम-यमनी, सांप और बिच्छू बनाए जाते हैं। फिर बहनें उसकी पूजा करती हैं और उसमें चना, नारियल डालकर मोटे लड़की से उसे कुटती हैं। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज भाग जाते हैं। इसके बाद वो कुछ पौधे के कांटे से भाई के ऊपर दिया गया श्राप उतारती है और खुद को सजा देती हैं।
वो बोलती हैं, जिस मुंह से भाई को गाली और श्राप दिया है, उस मुंह में कांटा चुभे। जितने भाई होते हैं, उतना नाम लेकर वो उतने जीभ में कांटा चुभोती हैं। इसके बाद यमराज पर चढ़ाए गए चना और नारियल को भाई को तिलक लगाने के बाद खिलाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।
और पढ़ें: Bhai Dooj: शादीशुदा बहन को कराएं स्पेशल फील, गोल्ड प्लेटेड पायल करें गिफ्ट
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार यम और यमनी को ऐसे इंसान की तलाश थी, जिसे उसकी बहन ने कभी गाली या श्राप नहीं दिया हो। इसी बीच उन दोनों को एक ऐसा व्यक्ति मिला, जिसकी बहन ने कभी गाली और श्राप नहीं दी थी। इस तरह यम और यमनी उस भाई को यमलोक ले जाने की तैयारी करने लगे। जब ये बात उस बहन को पता चली तो उसने भाई की जान बचाने के लिए खूब गालियां और श्राप दी। ऐसा करने पर यम और यमनी का मकसद पूरा नहीं पाया। इस तरह बहन अपने भाई की जान बचा ली।
इसे भी पढ़ें: Annakut Govardhan Puja: अन्नकूट में भूलकर भी न मिलाएं ये 5 सब्जियां, जानें बनाने की सही रेसिपी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.