हर साल 15 मई को International Families Day 2025 मनाया जाता है, जो दुनियाभर में लोगों को परिवार के महत्व के बारे में जागरूक करता है। आज के समय में जब परिवार जॉइंट से न्यूक्लियर फैमिली में बदल गया है, तो बच्चों को परिवार की अहमियत समझाना बेहद ज़रूरी है क्योंकि परिवार ही जीवन का पहला और सबसे मजबूत सहारा होता है। परिवार से जुड़े रिश्ते, प्यार और समर्थन बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। आज के व्यस्त और डिजिटल युग में बच्चों का परिवार से जुड़ाव कम होता जा रहा है, इसलिए हमें उन्हें परिवार की महत्ता और उससे मिलने वाले प्यार को समझाना चाहिए। आइए, परिवार का महत्व समझाते हुए बच्चों को जोड़ने के 5 प्रभावी तरीके विस्तार से जानते हैं:
परिवार का महत्व (Why Family is Important)
परिवार हमारे जीवन की पहली स्कूल होती है, जहां हम प्यार, संस्कार, संस्कृती और जीवन के मूल्य सीखते हैं। परिवार हमें सुरक्षा, सहारा और मानसिक शांति देता है। बच्चों के लिए परिवार का सही माहौल विकास का आधार होता है, जो उन्हें आत्मविश्वास, सामाजिक समझ और जिम्मेदारी सिखाता है। मजबूत परिवार से जुड़े बच्चे ज़िन्दगी की मुश्किलों से बेहतर तरीके से लड़ पाते हैं और खुशहाल, संतुलित जीवन जीते हैं।