
एक मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म की CEO ओंड्रिला कपूर ने हाल ही में एक तलाकशुदा आदमी की अजीबोगरीब मांगों के बारे में बताकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी वो पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब उन्होंने एक और लड़की की अनोखी शर्तों का खुलासा किया है, जिसने एक नई बहस छेड़ दी है। शादी को लेकर लड़के-लड़कियों की अपनी-अपनी पसंद और उम्मीदें होती हैं। लेकिन यहां एक IPS अफसर की बेटी ने अपने होने वाले दूल्हे के लिए जो पैमाने तय किए हैं, वो चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बात का खुलासा मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म 'डेट क्रू' (Date Crewe) की CEO ओंड्रिला कपूर ने खुद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।
तो आखिर लड़की की मांगें क्या थीं?
लड़की की शर्त थी कि उसका होने वाला पति या तो 'ऊंची जाति' का होना चाहिए या फिर उसकी सालाना कमाई 80 लाख रुपये हो। वह अपनी जाति से बाहर शादी करने को तैयार थी, लेकिन सिर्फ तब, जब लड़का किसी ऊंची जाति का हो या फिर उसकी सैलरी 80 लाख रुपये हो।
ओंड्रिला कपूर ने इस मामले को अपने लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल पर शेयर किया है, जिसके बाद से यह मामला गरमा गया है। हैरानी की बात यह है कि ऐसी मांग रखने वाली लड़की एक पढ़े-लिखे परिवार से है। उसके पिता एक IPS अफसर हैं और मां एक टीचर। इतने अच्छे एजुकेशनल बैकग्राउंड के बावजूद, लड़के को लेकर उसकी शर्तें कई लोगों को पिछड़ी सोच वाली लग रही हैं। लड़की ने साफ कहा कि वह ब्राह्मण या राजपूत जैसी 'ऊंची जातियों' के लड़कों से ही शादी करने को तैयार है। अगर लड़का इन जातियों का नहीं है, तो फिर उसकी सैलरी 80 लाख होनी चाहिए।
ओंड्रिला ने बताया कि यह मांग 32 साल की एक महिला ने रखी है, जो खुद का फैशन कंपनी चलाती है। उन्होंने लिखा, "कागजों पर देखें तो वह एक पढ़े-लिखे परिवार से आती है। पिता IPS, मां टीचर, फिर भी उसने हमारे सामने ऐसी शर्तें रखी हैं। वह सिर्फ ब्राह्मण, राजपूत और कुछ चुनिंदा ऊंची जातियों में ही शादी करना चाहती है।"
लड़की का मानना था कि या तो जाति मजबूत हो या पैसा। यह मामला सोशल मीडिया पर आते ही बहस का मुद्दा बन गया और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारत में शादी सिर्फ पैसों का लेन-देन बनकर रह गई है।" वहीं एक अन्य ने कहा कि भारत में अरेंज मैरिज में ऐसा होना आम बात है। एक और यूजर ने कमेंट किया, "प्यार के लिए शादी करना पश्चिमी कॉन्सेप्ट है। भारत में यह अलग है, यहां दो परिवारों के बीच आर्थिक और सामाजिक स्टेटस का मिलान होता है।" हालांकि, कुछ लोगों ने ओंड्रिला पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि वह अपनी साइट को प्रमोट करने के लिए ऐसी कहानियां बना रही हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.