
Lucknow Viral Video: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास के साथ नोकझोंक पर बेस्ड होता है। ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां पर मियां-बीवी में लड़ाई नहीं होती होगी। लेकिन लड़ाई भी मर्यादा के अंदर ही होना चाहिए। बंद कमरे में किसी बात को लेकर बहस होना जायज है। लेकिन बीच सड़क पर बात पहुंच जाए तो फिर रिश्ता शर्मसार हो जाता है। इतना ही नहीं हिंसा को तो कभी भी कहीं भी नहीं सही ठहराया जा सकता है।
चलती बाइक पर पत्नी अपने पति पर चप्पल की बरसात करती दिखीं। जिसने भी यह वीडियो देखा वो हैरान रह गया। एक्स अकाउंट @gharkekalesh से इस वीडियो को शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है और दोनों पति-पत्नी है। हालांकि एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आप वीडियो में देख रहे होंगे किएक शख्स बाइक चला रहा होता है। उसके पीछे पत्नी बैठी रहती है। कुछ सेकंड तक शांति रहती है। लेकिन अचानक महिला उसके सिर पर मारने लगती है। हाथ में उसके चप्पल जैसी कोई चीज होती है। वो दनादन उसे मारती है बावजूद इसके शख्स बाइक रोकने के बजाय चलाता रहता है। इसे देखकर आप दहल जाएंगे कि गाड़ियों से भरी सड़क पर इस तरह की हरकत किसी भी तरह की दुर्घटना को जन्म दे सकती थी।
बाइक चला रहा शख्स हेलमेट नहीं पहना था, जिसे लेकर लोग कह रहे हैं कि अगर हेलमेट पहना होता तो चप्पल खाने से बच जाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग महिला की हरकत को बेहद गलत बता रहे हैं और कानूनी कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो के देखकर चुटकी भी ले रहे हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.