
रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया भर में रिश्तों का अलग-अलग स्वरुप देखने को मिलता है। कोई एक पत्नी के साथ जीवन गुजार देता है। तो कोई दो-दो पत्नियों के साथ इश्क लड़ता है। लेकिन हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो पांच महिलाओं को एक साथ ना सिर्फ डेट कर रहा है, बल्कि उन्हें एक ही वक्त में प्रेग्नेंट भी कर दिया है। अमेरिका के ब्रुकलीन में रहने वाली म्यूजिशियन लिजी एशलीघ (Lizzy Ashliegh) ने टिकटॉक पर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।
29 साल की लिजी एशलीघ ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। लोग तब यह जानकर और हैरान हो गए कि उन्हें प्रेग्नेंट करने वाला साथी कलाकार जेडी विल्स ने उनके अलावा चार अन्य महिलाओं को सेम टाइम में प्रेग्नेंट किया है। जेडी एक ही वक्त में 5 महिलाओं के साथ डेट कर रहा है। इतना ही नहीं अब वो 5 बच्चों का पिता बनने वाला है।
लिजी के फैसले से दंग हैं लोग
प्रेग्नेंट लिजी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उसका साथी चार अन्य और महिलाओं को प्रेग्नेंट किया है। लोगों के आश्चर्य का ठिकाना उस वक्त और नहीं रहा जब पता चला कि लिजी ने खुद बेबी शॉवर ऑर्गनाइज किया जिसमें वो चारों महिलाएं और उसका साथ जेडी भी शामिल हुआ। लिजी ने क्वींस में बेबी शावर आयोजित किया। जिसकी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,'छोटे जेडी विल्स 1 से 5 में आपका स्वागत है।' इस तस्वीर में बेबी बम फ्लॉन्ट करती हुई लिजी के अलावा 4 महिलाएं थी और वो जेडी विल्स था।
मेरा बच्चा एक बड़ी सी फैमिली में पैदा होने वाला है
लिजी के शेयर की गई तस्वीर और कैप्शन के बाद कमेंट की बाढ़ आ गई। लोगों ने इस रिलेशनशिप की काफी आलोचना की। जिसका लिजी ने रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा कि हम अपने बच्चे के पिता से प्यार करते हैं। हम अपने बच्चों का जीवन बर्बाद नहीं करेंगे। इसे हमारे फैमिली ने स्वीकार कर लिया है। एक-दूसरे की मदद करने के अलावा और कुछ नहीं बचा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हम इस तथ्य को बदल नहीं सकते हैं कि वह (जेडी विल्स) हमारे बच्चे के पिता है। हम एक साथ काम करने के लिए सहमत हुए हैं। हमारे परिवार हमारे पीछे हैं। मेरा बच्चा अब एक बड़े परिवार में पैदा होने वाला है।
लोगों ने इस कदम की आलोचना की
लिजी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने लिखा,'कृपया मुझे बताएं कि यह वास्तविक नहीं है।' एक अन्य ने कहा, 'इसमें शामिल हर कोई शर्मिंदा कैसे नहीं है?' और तीसरे ने बस इतना कहा, 'इस तरह आप मुझे कभी भी इस तरह की स्थिति में नहीं पाएंगे।' बता दें कि लिजी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों फुटपाथ पर प्रदर्शन के दौरान उनका न्यूयॉर्क के एक वकील से झगड़ा हो गया। वकील एंथोनी ऑर्लिच ने सिंगर के सिर से विग को नोंच दिया था। जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
और पढ़ें:
लव मैरेज के लिए पैरेंट्स की चाहते हैं मंजूरी, तो इन 5 टिप्स को आजमाएं
हार्वर्ड रिटर्न..AI एक्सपर्ट सूचना सेठ कैसे बन गई हैवान मां? पूरी कहानी दहला देगी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.