आंटी पहले शराब पिलाती और फिर गंदी हरकत करती, 9वीं क्लास के बच्चे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published : Feb 01, 2023, 08:20 AM IST
women arrested for sexually abusing minor

सार

मुंबई के कल्याण से एक रूह कांप देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 32 साल की दो बच्चों की मां ने नौवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे के साथ रेप किया।

रिलेशनशिप डेस्क : हमारे देश में महिला यौन उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर बाल यौन शोषण के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिसमें सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी शामिल है। जी हां, छोटे-छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर बड़ी-बड़ी औरतें शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रही हैं। कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया, जहां पर दो बच्चों की मां ने नौवीं क्लास में पढ़ने वाले 15 साल के नाबालिग बच्चे को पहले तो मीठी-मीठी बातों में फसाया, उसे शराब पिलाई और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

क्या है पूरा मामला

यह घटना है महाराष्ट्र के कल्याण की, 15 वर्षीय सुमित (परिवर्तित नाम) नौवीं क्लास में पढ़ता था। इस दौरान उसकी बुआ की दोस्त अनीता आंटी (परिवर्तित नाम) उसके घर आया जाया करती थी। सुमित भी छुट्टियों के दौरान अपनी बुआ के घर नासिक जाता था। जिनके पड़ोस में ही यह महिला रहती थी। महिला के 2 बच्चे हैं। इसके बावजूद उसने सुमित को अपनी बातों में फंसाया और 1 दिन घर बुलाकर उसे खूब शराब पिलाई। फिर मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए और ऐसा ही बच्चे को करने के लिए फोर्स किया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। ऐसा सिर्फ एक बार नहीं हुआ, महिला जब कल्याण जाती या यह बच्चा जब अपनी बुआ के घर आता तो वह अक्सर उसे शराब पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती।

बच्चे को लगी शराब की लत

नौवीं क्लास में पढ़ने वाले सुमित का पढ़ाई से मन हटने लगा। धीरे-धीरे वह शराब पीने का आदी हो गया। वह बुरी तरीके से महिला के चंगुल में फंस गया। वह चाहता भी तो महिला को संबंध बनाने से नहीं रोक पाता, क्योंकि वह उसे शराब पिलाकर उसे बेसुध कर देती थी।

बच्चे के मोबाइल से खुला राज

सुमित के माता-पिता उसे लेकर चिंतित रहने लगे, क्योंकि उसका पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता। वह दिन-रात मोबाइल में लगा रहता है। 1 दिन उसकी मां ने उसका मोबाइल चेक किया और जब इसमें मौजूद फोटो और वीडियो देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां को सुमित के मोबाइल से कई ऐसे वीडियो मिले जिसमें वह महिला के साथ संबंध बनाता नजर आया। जब उससे सख्ती से पूछा गया तो उसने सारी बात उगल दी।

महिला को किया पुलिस ने गिरफ्तार

सुमित के परिवार ने रविवार को महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्चे को भिवंडी शहर के बाल सुधार गृह में भर्ती कराया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जाएगी।

ये भी पढ़ें- महिला पुलिसकर्मी की अय्याशी सुन उड़ जाएंगे होश, पति को छोड़ थाने में कई ऑफिसर के साथ बनाएं संबंध

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!