
Relationship without age barrier: प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, ये बात प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra ) और निक जोनस की जोड़ी ने साबित कर दिया है। एक तरफ हैं ग्लोबल स्टार प्रियंका जो अपने करियर में मेच्योरिटी और एक्सपीरिएंस की तस्वीर हैं तो जूसरी ओर हैं निक जोनस(Nick Jonas) यंग और चार्मिंग इंटरनेशनल सिंगर। दोनों के बीच उम्र का फासला करीब 10 साल का है, लेकिन उनका रिश्ता इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि सच्चा प्यार किसी दायरे में नहीं बंधता। सवाल है कि क्या उम्र के बीच लंबा फासला भी रिश्ते के टिके होने में अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
पार्टनर में से किसी एक की उम्र ज्यादा होती है तो दूसरा उसे सम्मान के नजरिए से देखता है। उनके रिश्ते के बीच इज्जत बहुत होता है। एक दूसरे की राय को भी अहमियत देते हैं। जिससे रिश्ता मजबूत बनता है।
प्रियंका चोपड़ा और निक कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वे हर छोटी-बड़ी बात एक दूसरे से शेयर करते हैं। खुलकर बात करना, मन की बात कहना रिश्ते को ज्यादा समझदारी और प्यार से भर देता है। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को प्रोफेशनली मदद करते भी हैं।
एज गैप में एक पार्टनर दूसरे का ख्याल रखता है। उसके फिटनेस पर फोकस करता है। जिसकी वजह से वो एक दूसरे के और करीब आते हैं।
शादी से पहले प्रियंका को काफी ट्रोल किया गया था कि उन्होंने छोटे उम्र के लड़के से शादी की। लेकिन उन्होंने दुनिया की परवाह नहीं की। उम्र के फासले में शादी करने पर लोग सवाल तो करते हैं, लेकिन दोनों मिलकर जब इसका मुकाबला करते हैं तो रिश्ता और गहरा होता है। रिलेशनशिप में आत्मविश्वास और अपने प्यार पर भरोसा रखना सबसे अहम है।
प्रियंका और निक, दोनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे को समय देना नहीं भूलते। उम्र चाहे कितनी भी हो, अगर आप समय नहीं देंगे तो दूरी आ ही जाएगी।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.