
रिलेशनशिप डेस्क.निक्की यादव मर्डर केस (nikki yadav murder case) में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की मानें तो उसकी हत्या की साजिश रचने में साहिल के साथ उसके दोस्त और फैमिली भी शामिल थी। पुलिस क्राइम ब्रांच ने साहिल के पिता वीरेंद्र, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही साहिल के भाई आशीष और नवीन को भी अरेस्ट किया गया है। इसके साथ इस हत्याकांड में यह भी खुलासा हुआ है कि निक्की और साहिल की शादी आर्य समाज मंदिर में हो चुकी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान साहिल और निक्की ने शादी कर ली थी। अक्टूब र 2020 में नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया था। वहीं, शादी के बारे में जब साहिल के फैमिली को पता चला तो वो काफी नाराज थे। बाद में वो बेटे की शादी कहीं और कराने पर जोर देने लगे। उसकी शादी दिसंबर 2022 में कहीं और तय कर दिया गया। इतना ही नहीं लड़की के घरवालों को ये बात छुपाई गई कि साहिल पहले से शादीशुदा है।
पुलिस ने शादी का प्रमाण पत्र बरामद किया
पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के शादी का प्रमाण पत्र भी बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपी निक्की की हत्या करने के बाद उसके फोन का सारा डेटा डिलीट कर दिया था। अपने मोबाइल का चैट भी डिलीट कर दिया था। उसे पता था कि उसकी और निक्की यादव की चैट पुलिस के लिए बड़ा सबूत है। पुलिस की मानें तो कई बार दोनों व्हाट्सएप चैट के जरिए काफी झगड़े थे।
दोस्त और चचेरे भाइयों ने शव छुपाने में की थी मदद
वहीं, पुलिस ने साहिल के पिता को इसलिए गिरफ्तार किया है कि उन्हें पता था कि उनके बेटे ने निक्की की हत्या कर दी है। आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, साहिल के दोस्त और चचेरे भाइयों ने निक्की के शव को फ्रिज में छिपाने में उसकी मदद की थी।
10 फरवरी की सुबह में की निक्की की हत्या
बता दें कि निक्की यादव की हत्या साहिल ने 10 फरवरी को कार के अंदर मोबाइल चार्जर से गला घोंट कर कर दी थी। 9 फरवरी की रात में वो उसके साथ थी। 10 फरवरी की सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच उसकी हत्या की थी। इसके बाद ढाबे में लेकर जाकर शव को फ्रिज में छुपाया था। इतना ही नहीं इसके बाद घर आकर उसने फैमिली की तय की गई लड़की से शादी भी की।
और पढ़ें:
PHOTOS: निक्की की हत्या से पहले साहिल ने की थी हैवानियत, जख्मों के निशान बता रहे दरिंदगी की कहानी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.