Parenting Tips: युद्ध जैसे हालात में बच्चे कर रहें ओवर रिएक्ट, ऐसे रखें उनके मन को शांत

Published : May 11, 2025, 05:21 PM IST
Parenting Tips

सार

Parenting Tips in hindi: युद्ध जैसे हालात बच्चों के मन पर गहरा असर डालते हैं। उनकी उम्र के हिसाब से बात करें, डरावनी खबरों से दूर रखें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। खेलकूद और सकारात्मकता से उनका मन शांत रखें।

Children's mind calm in War like situations : इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। युद्ध, हिंसा या किसी भी तरह का सामाजिक संकट न केवल बड़ों को बल्कि बच्चों के मासूम मन को भी गहराई से प्रभावित करता है। टीवी पर आने वाली खबरें, घर के बड़ों की चिंता भरी बातें और चारों तरफ का डर बच्चों के मन में असुरक्षा, डर और उलझन पैदा कर सकता है। ऐसे माहौल में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे, जो युद्ध जैसे हालात में बच्चों का मन शांत रखने में आपकी मदद करेंगे।

बात करें, लेकिन मर्यादा में

बच्चों से सच छिपाना जरूरी नहीं है, लेकिन उन्हें उनकी उम्र के हिसाब से जानकारी देनी चाहिए। खुलकर बात करें, लेकिन डर पैदा करने वाली बातें या सीन शेयर करने से बचें। शांत और सरल भाषा में उनके सवालों का जवाब दें।

टीवी और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें

बच्चे टीवी पर दिखाए जाने वाले युद्ध से जुड़े सीन या डरावनी खबरें जितना कम देखेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। घर के माहौल को न्यूज़ चैनलों से दूर रखने की कोशिश करें और बच्चों को सोशल मीडिया पर नज़र रखने की कोशिश करें।

नियमित दिनचर्या बनाए रखें

तनावपूर्ण माहौल में भी बच्चों के लिए दिनचर्या बनाए रखना ज़रूरी है। समय पर सोना, खाना, पढ़ना और खेलना उन्हें स्थिरता का एहसास कराता है। इससे उनका मन शांत रहता है।

उन्हें खेलकूद में व्यस्त रखें

बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, संगीत, नृत्य या बोर्ड गेम में व्यस्त रखें। ये रचनात्मक गतिविधियां मानसिक तनाव को दूर करने में बहुत कारगर हैं। साथ ही, ये उनके दिमाग को सकारात्मक दिशा देती हैं।

बच्चों को पॉजिटिव रखें

बच्चों को बताएं कि आप उनके साथ हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा और धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। यह आश्वासन उनके लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

खुद को शांत रखें

बच्चे बड़ों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। अगर माता-पिता नर्वस या हमेशा तनाव में दिखेंगे, तो बच्चे भी ऐसा ही महसूस करेंगे। इसलिए, खुद को संतुलित और शांत रखना ज़रूरी है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!