Parenting Tips: बच्चों पर पढ़ाई, करियर या शादी का दबाव डालना गलत है। उनकी पसंद का सम्मान करें, वरना पछताना पड़ सकता है।
Never Force Children: माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसके लिए उन्हें कई बार कई चीजों का त्याग करना पड़ता है। इसके बावजूद भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी वजह से आपको अपने बच्चे के मामले में जीवन भर पछताना पड़ सकता है। अगर आप अपने बच्चों पर कुछ चीजों के लिए दबाव डालते हैं तो इसका परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। इन चीजों की वजह से बच्चों का भविष्य भी खराब हो सकता है और वो आपसे दूर भी हो सकते हैं। इसके लिए माता-पिता को कभी भी अपने बच्चे पर कुछ चीजों के लिए दबाव नहीं डालना चाहिए। आज हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए माता-पिता को बच्चों पर बिल्कुल भी दबाव नहीं डालना चाहिए।
कई माता-पिता अपने बच्चों पर अपने हिसाब से पढ़ाई का विषय चुनने का दबाव डालते हैं। इसकी वजह से बच्चे अपनी रुचि और क्षमता के हिसाब से विषय नहीं चुन पाते हैं। ऐसे में कई बार बच्चों का पढ़ाई के प्रति नकारात्मक रवैया होने लगता है और वो पढ़ाई से दूर हो जाते हैं।
माता-पिता को अपने बच्चों को उनकी पसंद के हिसाब से करियर चुनने की आजादी देनी चाहिए। कई माता-पिता अपने सपने अपने बच्चों पर थोपने की कोशिश करते हैं। वे अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनने के लिए मजबूर करते हैं, भले ही बच्चे की कोई और रुचि और योग्यता हो। इससे बच्चे के मन में अपने माता-पिता के प्रति नकारात्मक भावनाएं भी पैदा हो सकती हैं और वे अपने जीवन में सफल नहीं हो पाते। ऐसे बच्चे अपने जीवन में हमेशा असंतुष्ट रहते हैं।
माता-पिता को अपने बच्चों पर शादी करने का दबाव नहीं डालना चाहिए। अगर बच्चे शादी करने से मना कर रहे हैं, तो उनकी बातों को अच्छे से समझना चाहिए और उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपनी पसंद के अनुसार अपना जीवनसाथी चुनने देना चाहिए। क्योंकि यह फैसला उनके पूरे जीवन को प्रभावित करता है।