
पुणे रूरल पुलिस ने एक 30 साल के आदमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब डालकर हमला किया। यह चौंकाने वाली घटना 20 अप्रैल को हवेली तालुका के एक गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। वह इस बात पर भी ताने मारता था कि उसने बेटे को जन्म क्यों नहीं दिया। इस दंपति की दो बेटियां हैं।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने पहले उसे तेजाब डालने की धमकी दी और फिर सच में हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जल गई। महिला ने इलाज के लिए बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन पति उसे डॉक्टर के पास नहीं ले गया। यहां तक कि उसे अपने मायके जाने से भी रोक दिया।
9 मई को जब पति काम पर गया हुआ था, तो महिला अपनी बेटियों के साथ भागकर सोलापुर तालुका में अपने माता-पिता के घर पहुंच गई। वहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद 14 मई को उसने पुणे रूरल पुलिस से संपर्क किया। मेडिकल जांच के बाद 15 मई को औपचारिक रूप से केस दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हवेली तालुका की एक फैब्रिकेशन यूनिट में वेल्डर का काम करता है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 124 (तेजाब का इस्तेमाल कर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.