ऐसे 10 लोगों के साथ भूलकर भी ना करें डेट, दिल टूटने के साथ खो देंगी आत्मसम्मान

Published : Jun 27, 2025, 02:08 PM IST
Toxic Relationship

सार

Dating Red Flags: अक्सर हम ऐसे लोगों के साथ डेट कर बैठते हैं जो बाद में हमारे लिए जोखिम बन जाते हैं। हम यहां आपको ऐसे 10 लोगों के बारे में बताएंगे जिनके साथ अगर डेट करने जा रही है या कर रही हैं तो तुरंत उसके बारे में सोचना बंद कर दें।

Red Flags In Dating: डेटिंग का दौर जितना रोमांचक लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है अगर सामने वाला इंसान आपके मेंटल , इमोशनल हेल्थ के लिए सही न हो। कई बार हम किसी की बातों या दिखावे में आकर इमोशनली इनवॉल्व हो जाते हैं, लेकिन बाद में समझ आता है कि वो इंसान सिर्फ दुख और उलझन दे रहा था। रिलेशनशिप एक्सपर्ट और लेखक जवाल भट्ट (Javal Bhatt) ने बताया कि अगर आप डेटिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, तो इन 10 तरह के लोगों से जरूर बचें।

1. जो अभी ब्रेकअप से गुजरा हो

ऐसा इंसान जो इमोशनल रूप से अनस्टेबल हो, जिसका हाल में ब्रेकअप हुआ हो उसके साथ डेट नहीं करना चाहिए। वो आपको रीबाउंड का जरिया बना सकता है।

2. जो हर बात में अपने एक्स का जिक्र करता हो

अगर कोई शख्स अपने बीते रिश्ते से बाहर नहीं निकल पाया है, तो वो आपके साथ नया रिश्ता नहीं निभा पाएगा।

3. जो सिर्फ आपके लुक से मोहित हो

अगर उसकी दिलचस्पी आपके असली व्यक्तित्व से ज्यादा आपकी बाहरी चमक में है, तो वो रिश्ते में सच्चा नहीं होगा।

4. जिसका एक्शन उसके शब्द से मेल न खाता हो

अगर वो कहता कुछ है और करता कुछ और तो उस पर भरोसा करना मुश्किल है।

5. जो आपको हमेशा कन्फ्यूज रखता हो

रिलेशनशिप में ट्रांसपेरेंसी बहुत जरूरी होती है। कोई आपको बार-बार उलझन में डाले तो समझ जाइए मामला ठीक नहीं।

 

 

6. जो फिजिकल होने की जल्दी में हो

जो सिर्फ फिजिकल कनेक्शन चाहता है, वो आपके इमोशनल वेलबीइंग की परवाह शायद नहीं करता। ऐसे इंसान से जल्द ही दूर होना बेहतर है।

7. जो बातचीत में इंटररेस्टेड ना हो

अगर हर बार आपको कॉल, टेक्स्ट या मीटिंग के लिए पहल करनी पड़ रही है तो यह रिश्ते का अलार्म है।

8. जहां आप अक्सर अनकंफर्टेबल महसूस करती हों

एक अच्छा रिश्ता वहीं होता है जहां आप खुद को सहज और सम्मानित महसूस करें। अगर आप डेट के साथ होते हुए भी अनकंफर्टेबल महसूस कर रही है तो उसमें सच्ची खुशी नहीं मिल सकती है।

9. जो आपको बदलने के लिए कहे

अगर कोई आपके पहनावे, बोलने के तरीके या आदतों को बदलने की कोशिश करे, तो वो आपको नहीं एक 'कंट्रोल्ड वर्जन' चाहता है।

10. मिलने के बाद आप दुखी महसूस करती हो

रिश्ता आपको सुकून दे, बोझ नहीं। अगर आप बार-बार परेशान या थकी हुई महसूस करती हैं तो खुद से प्यार कीजिए और उस रिश्ते से बाहर आइए।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!