रिश्तों की 5 सच्ची कहानियां जो आपको झकझोर देंगी

Published : May 01, 2025, 11:24 PM IST
crime concept image

सार

Relationships were crossed: प्यार और रिश्तों में दरार की दर्दनाक दास्तानें। एक बाप ने बेटी की हत्या कर दी, प्रेमी ने प्रेमिका को आग लगा दी, और भी कई रूह कंपा देने वाले मामले।

Relationship Crime: रिश्तों का कत्ल कब कैसे कहां हो जाए, कोई नहीं जानता। एक तरफ प्य्रार परवाना चढ़ रहा, तो दूसरी ओर रिश्ते नागवार गुजर रही। आज हम आपको ऐसी 5 रिश्तों के कत्ल की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आपकी रुह कांप जाएगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें- महाराष्ट्र के जलगांव से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी अपनी बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि लड़की (बेटी) ने 12वीं पास शख्स से शादी कर ली थी। मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी बेटी की हत्या करने वाला रिटायर्ड सीआरपीएफ अफसर उसकी (बेटी) 12वीं पास शख्स से शादी से काफी नाराज था। पुलिस के मुताबिक, पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पति अविनाश वाघ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने शख्स के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपने पिता के साथ घटनास्थल पर गया था।

रिश्तेदार की शादी में आई थीं बेटी और दामाद, पिता ने दोनों को मारी गोली

महाराष्ट्र के जलगांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जलगांव में एक पिता अपनी बेटी के प्रेम विवाह से इतना नाराज था कि गुस्से में उसने अपनी ही बेटी पर गोलियां चला दीं। आरोपी ने दामाद को भी मारने की कोशिश की। हालांकि, दामाद की जान बच गई, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो गई। घटना जलगांव के चोपड़ा तहसील की है।

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को चाकू घोंपा

रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को चाकू से गोदा और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं प्रेमिका के चिल्लाने पर प्रेमी ने खुद को भी आग लगा ली। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया है कि पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोदा और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पति को छोड़कर देवर के साथ फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 25 वर्षीय महिला अपने पति को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई। कई दिनों तक फरार रहने के बाद आखिरकार महिला ससुराल लौट आई और देवर के साथ रहने की जिद करने लगी। इस बीच महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर एक विवाहित महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही है कि उसके पति में शारीरिक दोष है जिसके कारण उसने उसे छोड़ दिया। महिला ने अपने पति की बहन पर भी आरोप लगाया कि उसने अपने जीजा के साथ उसका वीडियो बनाया और बदले में 5 लाख रुपए मांगे जिसके कारण महिला भाग गई। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले 5 लाख रुपए मांग रहे हैं नहीं तो वे वीडियो लीक कर देंगे और दूल्हे में शारीरिक दोष है जिसके लिए वह दवा भी लेता है।

रेप और वीडियो वायरल

चंडीगढ़ में एक लड़की के साथ रेप की घटना हुई है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ लड़की का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने और 7.26 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने सेक्टर 22 के एक मशहूर होटल में महिला के साथ कई बार रेप किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-19 की निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में उसकी सेक्टर-18 निवासी एक युवक से शादी की बात चली थी, लेकिन किसी कारण रिश्ता तय नहीं हो सका। इसके बाद लड़का पीड़िता से मिलने उसके ऑफिस के नीचे आया और शादी का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि वह उसके परिजनों को मना लेगा। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। जिसके बाद ये घटना घटी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!